क्राफ्ट टाइम : घर पर बनी राखी, जो सभी को पसंद आएगी

क्राफ्ट टाइम: घर पर बनी राखीसामग्री2/3 लम्बे सिल्क के धागेकैंचीरुई के धागेमोती, सितारे, सुनहरी धागे, स्पंज का टुकड़ागोंदटूथ ब्रश

New Update
Craft Time: Home made Rakhi, which everyone will like

क्राफ्ट टाइम: घर पर बनी राखी

सामग्री

2/3 लम्बे सिल्क के धागे

कैंची

रुई के धागे

मोती, सितारे, सुनहरी धागे, स्पंज का टुकड़ा

गोंद

टूथ ब्रश

Craft Time: Home made Rakhi, which everyone will like

बनाने का तरीका

20-24 इंच लम्बे सिल्क के धागे का गुच्छा ले। अगर आप रंग बिरंगी राखियाँ बनाना चाहते है तो अलग अलग रंग के सिल्क के धागे ले।

सिल्क के धागे के एक चैथाई हिस्से पर काॅटन के धागे से गांठ लगाए। एक चैथाई हिस्से पर राखी बनेगी और बाकी तीन चैथाई हिस्सा बांधने के लिए डोरी होगी।

अब ध्यान दे की एक चैथाई हिस्से के सिल्क के धागे आपस में उलझे हुए न हो। अगर ऐसा हो, तो उन्हें कैंची की मदद से काट दे।

अब टूथब्रश को इन धागो पर अच्छे से मले लेकिन एक हाथ से गाँठ को मजबूत पकड़े रखे। बार बार रगड़ने से सिल्क के धागे फूल जायेंगे और मुलायम हो जायेंगे।

अब डोरी बनाने के लिए सिल्क के धागे के तीन चैथाई हिस्से को दो हिस्सों में बाँट ले और उनकी अलग अलग छोटी बना ले। आखिर में गाँठ लगा ले और अंत में दुबारा ब्रश मारे।

एक बार यह हो जाये तो इसे मोतियों, सितारों से सजाये। इन्हे गोंद की मदद से चिपकाये। आप स्पंज का टुकड़ा लेकर उसे सितारे के आकार में काट सकते है और उसे मोती और सितारों से सजा सकते है। सुनहरे धागो को आप सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

और ये भी पढ़ें : क्राफ्ट टाइम : मधुमक्खी कार्नर बुकमार्क कैसे बनायें