शिक्षाप्रद कहानी : तुम एक दिन इस दुनिया में बहुत नाम कमाओगे

जार्ज बहुत ही नेक स्वभाव के थे। एक दिन उन्होंने एक विकलांग वृद्धा को देखा जिसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वे व्हील चेयर पर बैठी रहती थीं। अक्सर उनके व्हील चेयर को कोई नेक मनुष्य इधर से उधर घुमा जाता था। एक बार जार्ज ने उन्हें बगीचे में सुंदर फूलों को निहारते पाया तो उनसे बोला,

By Ghanshyam
New Update
Story Of George C. Dunlap

शिक्षाप्रद कहानी : तुम एक दिन इस दुनिया में बहुत नाम कमाओगे - जार्ज बहुत ही नेक स्वभाव के थे। एक दिन उन्होंने एक विकलांग वृद्धा को देखा जिसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

वे व्हील चेयर पर बैठी रहती थीं। अक्सर उनके व्हील चेयर को कोई नेक मनुष्य इधर से उधर घुमा जाता था। एक बार जार्ज ने उन्हें बगीचे में सुंदर फूलों को निहारते पाया तो उनसे बोला, ‘माताजी, आप बगीचे के फूलों को इतना ध्यान से क्यों देख रही हैं?’ वृद्धा बोलीं, ‘बेटा, मैं यह देख रही हूँ कि प्रकृति कितनी सुंदर है। उसने पूरी दुनिया में अलग-अलग रंग भरे है।

इस कारण हम सभी अनेक कमियों के होते हुए भी बेहद धनवान हैं। वृद्धा के ये शब्द जार्ज के हृदय को छू गए। अब वह भी बगीचे में घुमने आते तो अक्सर वृद्धा को व्हील चेयर को इधर से उधर घुमाते। इस दौरान उन्होंने देखा कि व्हील चेयर के लोहे के पहिए जब ऊबड़-खाबड़ जमीन पर चलते, तो गहरे झटके लगते थे। इससे वृद्धा को बहुत तकलीफ होती थी।

कर दिया चेयर में सुधार

जार्ज बेहद बुद्धिमान थे। उन्होंने उस व्हील चेयर में सुधार करने की सोची जिससे वृद्धा की जिंदगी आरामदायक बन सके। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे पदार्थ पर पड़ी जो बेहद कोमल और लचीला था। वह रबर था। उन्होंने रबर के गुच्छे लिए और लोहे के पहियों के किनारों पर उन्हें कसकर लपेट दिया। इससे व्हील चेयर पर धक्के लगने कम हो गए और वृद्धा को भी बहुत राहत मिली। उसने जार्ज को ढेरों आशीर्वाद दिये और बोली, ‘देखना बेटा, तुम एक दिन इस दुनिया में बहुत नाम कमाओगे।’ वृद्धा की बात सत्य साबित हुई।

जार्ज ने अपनी मेहनत से रबर के टायर्स बनाने आंरभ कर दिये जो शीघ्र ही पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गए। कुछ ही समय में उनकी गिनती विश्व के अमीर और नेकदिल लोगों में होने लगी। ये जार्ज सी डनलप थे जिनके रबर के बनाए टायर आज भी दुनिया भर में लोकप्रिय हैं

ये कहानी भी पढ़ें : बाल कहानी : किस्मत का चक्कर

Facebook Page