भारत के बारे में 10 मजेदार बातें

भारत दुनिया का सबसे बड़ा, पुराना और बिना रुके चलने वाला शिष्ट समाज है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। भारत ने 1000 साल के अपने इतिहास में किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।

New Update
10 fun things about India by Lotpot Magazine

भारत दुनिया का सबसे बड़ा, पुराना और बिना रुके चलने वाला शिष्ट समाज है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है।

भारत ने 1000 साल के अपने इतिहास में किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।

विश्व में सबसे ज्यादा अंग्रेजी भारत में ही बोली जाती है।

भारत में विश्व का सबसे ऊँचा पुल ‘‘द बैली पुल’’ है। यह लद्दाख घाटी में ड्रेस और सुरु नदियों के बीच हिमालय पहाड़ों के बीच स्थित है और इसे 1982 में भारतीय सेना ने बनाया था।

भारत के 50 प्रतिशत नागरिक 25 साल से कम उम्र के है।

विश्व में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा वैज्ञानिक और इंजीनियर है।

नंबर सिस्टम की खोज भारत में की गयी थी और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने शून्य का अविष्कार किया था।

शतरंज के खेल का अविष्कार भारत में हुआ था।

बनारस कहे जाने वाले शहर वाराणसी को प्राचीन शहर भी कहा जाता है। इस शहर में 500 इसवीं में भगवान बुद्ध गए थे और यह आज भी सबसे पुराना शहर है।

सबसे प्रचलित आध्यात्मिक और शारीरिक व्यायाम योग का अविष्कार भारत में हुआ और यह 5000 साल पुराना है।