बाल कहानी : राजा को मिला कुत्तों से सबक
बाल कहानी : एक बार की बात है, एक राजा था। वो बड़ा ही क्रोधी स्वभाव का था। जरा जरा सी भूल पर वो हर किसी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाता था। उसकी सजा का ढंग भी बड़ा अनोखा था। उसने एक दर्जन खूंखार कुत्ते पाल रखे थे। जब भी राजा किसी को दंड देने का निर्देश देता तो उसे कुत्तों के आगे धकेल दिया जाता था।