Craft Time : कागज की मुड़ी हुई स्ट्रिप्स

Craft Time : गुथना कला का एक रूप है जिसमे सजावटी डिजाइन बनाने के लिए कागज की स्ट्रिप्स को मोड़कर एक साथ जोड़ा जाता है। मुझे बचपन में यह करना बहुत पसंद था और मैंने इसके जरिये कई कार्ड्स बनाये।

New Update
Craft Time Folded strips of paper

Craft Time : गुथना कला का एक रूप है जिसमे सजावटी डिजाइन बनाने के लिए कागज की स्ट्रिप्स को मोड़कर एक साथ जोड़ा जाता है। मुझे बचपन में यह करना बहुत पसंद था और मैंने इसके जरिये कई कार्ड्स बनाये।

सामग्रीः

गत्ता

चमकीले रंग का कागज

कैंची

गोंद

पेंसिल पेन

 

बनाने का तरीकाः

रंगीन कागज से स्ट्रिप्स को काटें। मैंने अपने कागज को लगभग 1/2 ‘‘-3/4’’ चौड़ा काटा। आप उन्हें जितना चाहें उतना चैड़ा बनायें।

एक पेंसिल पेन के चारों ओर पेपर स्ट्रिप्स को रोल करें ताकि वे मुड़ जाये। समय बचाने के लिए, मैंने एक बार में 5-6 रोल कर लिए।

यहां हमारे कुछ रंगीन रोल हैं। गुथने के विपरीत हमने रोल के अंत को गोंद नहीं लगाया, इसलिए कुछ रोल थोड़ा खुल गए। लेकिन, मुझे इस तरह से यह करना पसंद है क्योंकि हमारे पास विभिन्न प्रकार के रोल के आकार बन गए।

अपने गत्ते पर गोंद लगा ले और पेपर रोल को गोंद चिपकाना शुरू करें और कोई भी डिजाइन बनाये और इसे सूखने दे।

फिर हमने कुछ अक्षर और एक सर्कल बनाने की कोशिश की। मुझे वर्णमाला लिखना था। मुझे लगता है कि अगर यह फोम बोर्ड या कैनवास पर बनाया जाता है तो इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।

और क्राफ्ट यहाँ पर है :

आने वाली पर होली पर आपके काम आएगी ये पिचकारी क्राफ्ट

Craft Time : होममेड बैलेंस टाॅय कैसे बनाएं

Craft Time : खूबसूरत काॅफी मग कैसे बनायें