Craft Time : घर में बनायें चिकनी मिटटी

Craft Time : अपनी खुद की चिकनी मिटटी बनाये सिर्फ चार आसान चीजो सेः सामग्रीः 2 कप बेकिंग सोडा 1 कप काॅर्नस्टार्च 1 प्रतिशत कप पानी खाने का रंग

By Ghanshyam
New Update
Craft Time Make clay clay at home

Craft Time : अपनी खुद की चिकनी मिटटी बनाये सिर्फ चार आसान चीजो सेः

सामग्रीः

2 कप बेकिंग सोडा

1 कप काॅर्नस्टार्च

1 प्रतिशत कप पानी

खाने का रंग

गूगली आँखें, पंख, क्राफ्ट की डांडिया और पोम्पोम

आपको क्या करना है?

बेकिंग सोडा, काॅर्नस्टार्च और पानी को एक बर्तन में मिलाये

इस मिश्रण को हलकी आंच पर पकाये जब तक यह गुंदे हुए आलू की तरह न लगे

चिकनी मिटटी को सूखने दे और इसे चार हिस्सों में बांटें

अब इसमें खाने के रंग को मिलाये और गूंदे

अपनी चिकनी मिटटी से अलग अलग आकार बनाये और मजे करे. इसमें आँखें लगाए, पंख लगाए और सुन्दर सुन्दर चीजे बनाये

इसके बाद इसे सूरज के नीचे सूखने के लिए रख दे

घर में बनी चिकनी मिटटी

युवा बच्चेः हर मिश्रण में खाने के रंग की कितनी बूंदे डाली है उसे गिने। हर पीस में कितनी रंग की बूंदे डाली है उसे गिने। आपने कितने रंग की बूंदो को पूरा इस्तेमाल किया? आपने कितने कप बेकिंग सोडा, काॅर्नस्टार्च और पानी का इस्तेमाल किया? अगर आपका दोस्त आ जाये और आपको चिकनी मिटटी डबल करनी है तो आप कितने कप चीजों का इस्तेमाल करेंगे?

युवा बच्चेः ज्यादातर रंगीन डिब्बे में चार रंग होते है। लाल, पीला, हरा और नीला.अगर आप हर रंग से एक मिश्रण बनाएंगे तो आपके पास चार रंग होंगे। आप नया रंग कैसे बनाएंगे? आपको कौनसे रंग की चिकनी मिटटी मिलेगी अगर आप लाल और नीले रंग को मिला देंगे?

बड़े बच्चेः चिकनी मिटटी को मजेदार आकारों में मोड़ा जा सकता है। आप किन आकारों को बना सकते है? अगर आप इससे कटोरे बनाएंगे तो क्या वह दूसरे लोगों के काम आएंगे? आप अपने मित्रो और घरवालों को चिकनी मिटटी से क्या उपहार बनाकर दे सकते है, इसके बारे में सोचिये।