Craft Time : आओ बच्चों हम कागज की प्लेट से बनाये सांता क्लाॅज, जिसके लिए हमें कुछ सामान की जरुरत पड़ेगी जो कि नीचे दिए हैं ?
कागज की प्लेट से बना सांता क्लाॅज सामग्रीः
कागज की प्लेट
पेंट
पेंट ब्रश
12 इंच का लाल रंग का कागज
सफेद रंग का कागज- इसके 2 इंच के गोले और 3-4 इंच स्ट्रिप काट ले
2 बड़ी बड़ी आँखें
लाल रंग का पोम फोम
कैंची
बनाने का तरीकाः
सबसे पहले अपने कागज की प्लेट के सबसे ऊपर के तीसरे हिस्से को काटे। अपनी प्लेट के अंदरूनी गोले को पेंट करे और इसे सूखने दे।
अपने लाल रंग के कागज पर त्रिकोण बनाये और उसे काटें।
अपने सफेद कागज से 2 इंच के गोले काट ले। एक गोले को आधा काटे। सफेद कागज से 3-4 इंच की स्ट्रिप काटे और इसे सांता की टोपी की किनारी के तौर पर इस्तेमाल करे।
जैसे ही आपकी कागज की प्लेट सुख जाये, उसपर सांता के अंग जोड़ने शुरू करे।
सबसे पहले कागज की प्लेट के पिछले हिस्से में गोंद लगाए और इसपर बीच में अपना बड़ा त्रिकोड़ चिपकाये। अपने त्रिकोड़ के ऊपर 2 इंच का गोला लगाए और सफेद स्ट्रिप कप
अपने कागज की प्लेट के ऊपर लगाए ताकि वह टोपी की किनारी लगे।
इसके बाद बड़ी बड़ी आँखें चिपकाये और फिर अपने दो कटे हुए गोल चिपकाये जो सांता की मूंछे लगे और आखिर में अपने सांता को पूरा करने के लिए मूंछो के ऊपर लाल फोम लगाए।
और देखें :
क्राफ्ट टाइम : मधुमक्खी कार्नर बुकमार्क कैसे बनायें
क्राफ्ट टाइम : घर पर बनी राखी, जो सभी को पसंद आएगी