क्राफ्ट : कागज की प्लेट से बनाये बारहसिंगा क्राफ्ट

Craft : कागज की प्लेट से बने आसान क्राफ्ट हम सभी को बनाने अच्छे लगते है। बच्चों के बनाने के लिए हम आज बारहसिंगा क्राफ्ट (Craft) के बारे में बताते है। यह क्राफ्ट बच्चों और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए मजेदार है।

By Ghanshyam
New Update
Craft: Reindeer craft made of paper plate

Craft : कागज की प्लेट से बने आसान क्राफ्ट हम सभी को बनाने अच्छे लगते है।

बच्चों के बनाने के लिए हम आज बारहसिंगा क्राफ्ट (Craft) के बारे में बताते है। यह क्राफ्ट बच्चों और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए मजेदार है।

कागज की प्लेट का बारहसिंगा क्राफ्ट

एक बात जो मुझे इस क्राफ्ट के बारे में पसंद है, वह है इसे बनाने का आसान तरीका। अपने बच्चों के हाथों के निशान से आप बारहसिंगो के सींग की एक शाखा बना सकते हैं।

इस क्राफ्ट को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत हैं।

  1. ब्राउन रंग की कागज की प्लेट
  2. बड़ी बड़ी घुमावदार आँखें
  3. ब्राउन रंग के कागज
  4. लाल रंग के पोम पोम
  5. गोंद
  6. एक ब्राउन रंग की रस्सी
  7. टेप

  Craft: Reindeer craft made of paper plate

सभी सामान इकठ्ठा करने के बाद, अपने बच्चे के हाथ का प्रिंट एक ब्राउन रंग के कागज पर लें। फिर इस हाथ के निशानों को काट लें। फिर गहरे रंग के ब्राउन कागज पर कान की शेप बनाएं। अपने बच्चे से कान को कटवाएं।

  Craft: Reindeer craft made of paper plate

गोंद की मदद से कानों, सींगों, आँखों और पोम पोम को नाक की जगह ब्राउन रंग की कागज की प्लेट पर लगाए।

  Craft: Reindeer craft made of paper plate

एक रस्सी का टुकड़ा लेकर कागज की प्लेट के पिछले हिस्से पर एक गोल आकर में जोड़ें ताकि बच्चे पेड़ पर बारहसिंगा को टांग सके।

और इसे भी आजमायें : पतंग वाला सन कैचर

Facebook Page