उड़ने वाली बाइक की पूरी जानकारी

अक्सर हम फैंटेसी फ़िल्मों में उड़ने वाली गाड़ियां देखते हैं, जिसे सिर्फ एक कल्पना माना जाता रहा है, लेकिन अब सचमुच उड़ने वाली बाइक बन कर तैयार हो गई है। इसे बनाया है जापान की स्टार्ट अप कम्पनी एरविंस टेक्नोलॉजी ने। हाल ही में अमेरिका के डेट्रायट ऑटो शो के मौके पर इस उड़न बाइक , जिसका नाम है Xturismo, का  फ्लाइंग डेमो , आम जनता के सामने रखा गया।

By Ghanshyam
New Update
Flying bike full details

अक्सर हम फैंटेसी फ़िल्मों में उड़ने वाली गाड़ियां देखते हैं, जिसे सिर्फ एक कल्पना माना जाता रहा है, लेकिन अब सचमुच उड़ने वाली बाइक बन कर तैयार हो गई है। इसे बनाया है जापान की स्टार्ट अप कम्पनी एरविंस टेक्नोलॉजी ने। हाल ही में अमेरिका के डेट्रायट ऑटो शो के मौके पर इस उड़न बाइक , जिसका नाम है Xturismo, का  फ्लाइंग डेमो , आम जनता के सामने रखा गया।

खबरों के अनुसार डेट्रॉइट ऑटो शो के सदस्य थड सजोत् ने इस उड़न बाइक का उड़ान टेस्ट लिया। उन्होंने बताया कि उनका अनुभव बहुत रोमांचकारी रहा और थोड़ा डर के साथ साथ उन्हें ऐसा लगा जैसे वो एक किशोर है और स्टार वार्स के नायक है। यह दुनिया की पहली उड़न बाइक है जिसे देखकर किसी सुपर हीरो फिल्म के दृश्य जैसा लगता।

पेट्रोल से चलने वाली यह उड़न-बाईक, लगभग चालीस मिनट तक, सौ किलोमीटर्स प्रति घन्टे की रफ़्तार से उड़ान भर सकती है। इसे अर्बन मोबिलिटी का भविष्य बताया जा रहा है जिससे ट्रैफिक जाम में फंसे रहने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। XTurismo कावासाकी हाइब्रिड इंजन से पावर्ड गैसोलीन इलेक्ट्रिक होवेरबाइक है। इसमें दो प्राइमरी प्रोपेलर्स और चार सेकंडरी प्रोपेलर्स लगे है जो स्टैबिलाइजर के रूप में काम करते है। फ़िलहाल यह उड़ते समय काफी आवाज करती है, जिसे कम करने की कोशिश की जा रही है। इसे काफी कार्बन फाइबर से  निर्मित की गई है।

हालांकि अभी तक यह बाइक भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन जापान में बनी यह उड़न बाइक, मार्केट में आ चुकी है और इस स्टार्ट अप के फाउंडर तथा CEO शुहेइ कोमात्सू के अनुसार अमरीका में 2023 तक इसका छोटा वर्शन बेचा खरीदा जा सकता है, और वे इसकी कीमत कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि वे इस उड़ने वाली बाइक का इलेक्ट्रिक मॉडल बनाने पर भी काम कर रहे हैं जो 2025 तक बन जाने की उम्मीद है। 2025 तक यह उड़न बाइक भारत समेत पूरी दुनिया में बिकने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

फ़िलहाल अभी तक इनके एडीशन लिमिटेड है लेकिन अगर इसे खरीदना चाहते हैं तो एरविन्स टेक्नोलॉजी के साईट पर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। आज की तारीख में यह अद्भुत उड़ने वाली बाइक्स की कीमत लगभग 6.18 करोड़ है और यह तीन रंगो मे उपलब्ध है, जैसे लाल, काला, नीला।  इस फ्लाइंग बाइक का वजन करीब 300 किलो है।

★सुलेना मजुमदार अरोरा★