Fun Facts: दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी तैयार की गई है।

यह घड़ी 30 घंटों की गणना करेगी, जो कि बहुत खास है।

इस घड़ी का पूरा नाम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी है।

इसमें भारतीय कालगणना वैदिक समय, इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनवीच मीन टाइन के साथ भारतीय कालगणना वाले विक्रम संवत पंचांग, 30 मुहूर्त, योग, भद्रा, चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्य उदय, सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण इत्यादि की जानकारी ली जा सकेगी।

यह घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर समय बताएगी।

इस घड़ी में 60 मिनट नहीं बल्कि 84 मिनट का एक घंटा तय किया गया है।

यह घड़ी भगवान शिव के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास उज्जैन में स्थापित है।

उज्जैन काल गणना का केंद्र रहा है और यहां से कर्क रेखा गुजरती है।

इस घड़ी को जीवाजीराव वेधशाला में 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाया गया है।