Craft time: आओ बच्चों घर बनायें पास्ता नूडल क्रिसमस ट्री

Craft time - Pasta Noodle Christmas Tree: आपको लग रहा होगा की आपको हर एक नूडल को पेंट करना पड़ेगा लेकिन हमारे पास एक ट्रिक है। एक बैग ले और उसमे सभी नूडल डाल दे और थोड़ा पेंट डाले और उसे मिला ले।

New Update
Kids Craft time Pasta Noodle Christmas Tree

Craft time - Pasta Noodle Christmas Tree: आपको लग रहा होगा की आपको हर एक नूडल को पेंट करना पड़ेगा लेकिन हमारे पास एक ट्रिक है। एक बैग ले और उसमे सभी नूडल डाल दे और थोड़ा पेंट डाले और उसे मिला ले।

जब आप अपनी नूडल को पेंट से अच्छी तरह कवर कर लेंगे तो उसे निकालकर अलग अलग सूखने दे।

Kids Craft time Pasta Noodle Christmas Tree

अब पास्ता नूडल क्रिसमस ट्री बनाने के लिए सामग्रीः

फुसिल्ली नूडल

मैक्रोनी नूडल

छोटे चमकीले स्टीकर

गोंद

सफेद कार्डबोर्ड

पेंट- हरा, सफेद, लाल और गोल्ड

पास्ता नूडल क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका 

यह पेड़ बनाने बहुत मजेदार और आसान है। मैक्रोनी नूडल से हम पेड़ की माला बनाएंगे।

सबसे पहले सफेद कार्डबोर्ड के छोटे छोटे कार्ड्स बना ले। इन्हे फोल्ड करे और अपने साइज के मुताबिक काट ले।

अब अपने क्रिसमस ट्री को डिजाइन करना शुरू करे। पेड़ का तना बनाने के लिए गोल्ड फुस्सिली  नूडल के टुकड़े को तोड़े।फिर पेड़ के नीचे से ऊपर हरी फुस्सिली नूडल लगाना शुरू करे।

हर टुकड़े को अच्छी तरह गोंद लगाकर जोड़े।

आप सुखी हुई पास्ता फुस्सिली नूडल को तोड़कर अपने साइज के मुताबिक क्रिसमस ट्री बना सकते है।

बच्चो को रंगीन पास्ता को कागज पर चिपकाने में बहुत मजा आता है।

और देखें : 

क्राफ्ट टाइम : मधुमक्खी कार्नर बुकमार्क कैसे बनायें

क्राफ्ट टाइम : घर पर बनी राखी, जो सभी को पसंद आएगी

Craft Time : हाथ से बने टयूलिप, आओ सीखें इसे बनाने का तरीका

Craft Time : दीयों में चित्रकारी कैसे करें, आओ सीखें