Travel : पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल पर्यटकों को खूबसूरत नजारे देखने का मौका देता है। अगर आप प्राकृतिक के दीवाने है और हिमालय की खूबसूरती को खोजना चाहते है तो इस क्षेत्र में जरूर जायें।

By Lotpot Kids
New Update
Srinagar garwal

पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है श्रीनगर गढ़वाल

Travel पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल पर्यटकों को खूबसूरत नजारे देखने का मौका देता है। अगर आप प्रकृति के दीवाने हैं और हिमालय की खूबसूरती को खोजना चाहते हैं तो इस क्षेत्र में जरूर जायें। इस जगह में आपको हिमालय पर्वत के खूबसूरत नजारों के साथ साथ खूबसूरत घाटी भी देखने को मिलेगी। जिन लोगों को रोमांच पसंद हैं, उन्हें यहाँ पर ट्रैकिंग और राफ्टिंग करने का मौका मिल जायेगा। (Travel)

कमलेश्वर मंदिर

यह श्रीनगर का सर्वाधिक पूजित मंदिर है। कहा जाता है कि जब देवता असुरों से युद्ध में परास्त होने लगे तो भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र प्राप्त करने के लिये भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने उन्हें 1,000 कमल फूल अर्पित किये तथा प्रत्येक अर्पित फूल के साथ भगवान शिव के 1,000 नामों का ध्यान किया। उनकी जांच के लिये भगवान शिव ने एक फूल को छिपा दिया। भगवान विष्णु ने जब जाना कि एक फूल कम हो गया तो उसके बदले उन्होंने अपनी एक आंख (आंख को भी कमल कहा जाता है) चढ़ाने का निश्चय किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान कर दिया, जिससे उन्होंने असुरों का विनाश किया। (Travel)

Kamleshwar temple

धारा देवी मंदिर

धारा देवी मंदिर रुद्रप्रयाग सड़क पर स्थित है, जो श्रीनगर से 17 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर में कई श्रद्धालु आते है और देवी धरी की पूजा करते है। (Travel)

Dhara devi temple srinagar

शंकर मठ

इस मंदिर को आदि गुरु शंकराचार्य ने बनाया था। यह मंदिर श्रीनगर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान् विष्णु को समर्पित है। (Travel)

देवलगढ़

देवलगढ़ श्रीनगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इधर घूमने वाली जगहों में राजेश्वरी मंदिर, गौरी देवी मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर शामिल है। (Travel)

Srinagar Garhwal is not less than any paradise for tourists

चोपड़ा मंदिर

कोटेश्वर बांध के पास स्थित यह मंदिर चोपड़ा नरसिंघ और भैरो नाथ को समर्पित है। (Travel)

गर्मियां

श्रीनगर गर्मियों के मौसम में काफी गर्म हो जाता है और अप्रैल से जून के बीच यहाँ पर काफी गर्मी होती है। हालाँकि फिर भी यहाँ पर पर्यटक आते है क्योंकि यह जगह दूसरी ऊँची और ठंडी पहाड़ियों पर जाने के रास्ते में पड़ता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 35डिग्री से 45 डिग्री के बीच रहता है। (Travel)

मानसून

श्रीनगर में अगस्त और सितम्बर के महीने में काफी बारिश होती है, जिस कारण यहाँ की सड़के काफी फिसलन वाली हो जाती है। (Travel)

सर्दी

नवंबर से मार्च तक श्रीनगर बर्फ की खूबसूरत चादर से ढक जाता है। सर्दियों में यहाँ का तापमान 2 डिग्री से 0 डिग्री तक चला जाता है। (Travel)

Travelling Place | Lotpot Travel | Lotpot Magazine | India Travel | Best India Places | sair-sapata | लोटपोट | travel-destinations

यह भी पढ़ें:- 

Travel: द गिफ्ट ऑफ द जंगल कोडाईकनाल

Travel: विश्वास स्वरूपम नाथद्वारा की भव्य राजसी शिव प्रतिमा

Travel: नर और नारायण नामक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्तिथ है बद्रीनाथ

यात्रा नैनीताल की जहाँ दृश्य आपका मन मोह लेंगे