Posts Tagged "लोटपोट"

31Jan2023

दुनिया भर के बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं की पहली पसंद, लोटपोट के प्यारे कार्टून कैरेक्टर मोटू के समोसा क्रेज के बारे में सबको पता है और मजे की बात यह है कि अब मोटू की देखा देखी दुनिया में बहुत लोगों के दिमाग की बत्ती तब तक नहीं जलती जब तक वे समोसा ना खा ले।  चलिए आज  उसी समोसा के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी लेते हैं। भारतीय स्नैक्स में समोसे की बड़ी डिमांड है, इसलिए सबको लगता है कि समोसा भारतीय डिश है, लेकिन असल में समोसे का इतिहास सेंट्रल एशिया से जुड़ा हुआ है जो दसवीं शताब्दी में हज़ारों मील की यात्रा करके भारत तक पंहुचा था।

इतिहासकारों का कहना है कि फारसी इतिहास में समोसे का जिक्र है। फारसी भाषा में समोसे को संबोसाग कहा जाता है। वैसे देश दुनिया में मोटू के पसंदीदा समोसे के अलग अलग नाम भी है जैसे सौमसा, समूजा, सिंगड़ा,  सिंहगाडा, समसा बोरेगी वगैरह। इतिहास में बताया गया है कि दसवीं सदी में, महमूद गज़नवी के शाही दरबार में जो  नमकीन, सूखे मेवे और कीमा से भरी पेस्ट्री परोसी जाती थी, वही आगे चलकर आलू, मटर, छोले वाले समोसे के रूप में भारतीय स्वाद में घुल मिल गया और इक्कीसवीं शताब्दी तक आते आते अपना रूप, आकार और स्वाद बदलते हुए वो लोटपोट के मोटू वाला समोसा बन गया और रेहड़ी, फुटपाथ के दुकानों से लेकर बड़े बड़े होटल्स में परोसा जाने लगा।

कहते हैं कि समोसा अरबी लोगों का सबसे फेवरेट स्नैक्स रहा है जिसे प्याज, गोश्त या पनीर भरकर बनाया जाता था। कहा यह भी जाता है कि पाकिस्तान के समोसे भी बहुत टेस्टी होते है।  दिलचस्प बात यह है कि हर सौ किलोमीटर पर समोसे के अंदर का मसाला और ऊपर की परत बदल जाती है जिससे टेस्ट भी अलग अलग हो जाता है। कहीं समोसे की ऊपरी परत पतली होती है तो कहीं मोटी होती है। कराची के समोसे की ऊपरी परत पतली होती है जिससे उसे काग़ज़ी समोसा कहा जाता है।

दसवीं शताब्दी में, मध्य पूर्व देशों के लोग जब कई कई दिनों तक यात्रा करते थे तो अपने साथ भोजन के रूप में इसी समोसे में गोश्त, प्याज भरकर आग में सेंक कर ले जाते थे। आज के समोसे मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह से बनते है और धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, पुदीने हरि मिर्च की चटनी, सौस, इमली की चटनी के साथ  खाया जाता है। अब तो समोसा को तलने के साथ साथ बेक करके भी बनाया जाता है। आज की तारीख में समोसे ने विदेशों में भी अपनी धाक जमा ली है।

जिस देश में सदियों तक चाय के साथ बिस्किट और   ग्रेनोला खाया जाता था, वहाँ आज युवाओं द्वारा चाय के साथ जमकर गर्मागरम समोसा, चटनी खाई जा रही है। लगता है दुनिया की फेवरेट कार्टून कैरेक्टर मोटू पतलू की जोड़ी ने समोसे की लत दुनिया को लगा दी है।

★सुलेना मजुमदार अरोरा★

12Feb2022

लोटपोट की कहानी का पिटारा : राजू और सच की जीत :- ग्यारह बजकर दस मिनट हो चुके थे। तेज कदमों से चलते हुए राजू की नजर ज्यों ही घड़ी पर पड़ी, उसने यकायक हड़बड़ाकर भागना शुरू कर दिया। ठीक सवा ग्यारह बजे उसने हाँफते हुए स्कूल में प्रवेश किया। कुछ ही पल बाद वह अपनी कक्षा के दरवाजे पर खड़ा था। कक्षा में गणित के अध्यापक श्री सक्सेना जी छात्रों को पढ़ा रहे थे।

17Jul2021

जंगल कहानी (Jungle Story) गोरे काले का भेदभाव: – एक मकान में एक नीम का पेड़ था। जिस पर एक कौआ रहता था। वह बड़ा दयालु प्रवृति का था। उसी मकान में ही एक कबूतर ने घोंसला बना रखा था। दोनों में कोई मित्रता नहीं थी। कौए ने कई बार कबूतर से दोस्ती करने का प्रयत्न किया।

13Jul2021

लोटपोट की अनोखी होली: होली का दिन था। अमन सुबह-सुबह अपनी साइकिल पर एक गली से गुजर रहा था। तभी किसी ने ऊपर से उस पर पानी फेंक दिया। अमन एकदम घबरा गया। उसने ऊपर देखा तो शरारती जग्गी खुशी से चिल्ला रहा था, “होली है“।

10Jul2021

लोटपोट की बाल कहानी : होली वाला रोबोट- अक्षत, संकल्प, क्षितिज, आभा, स्वाति, विदित, नम्रता, प्रांजल – सबके सब सोचने की मुद्रा में कुछ गहरा ही चिंतन कर रहे हैं। चिंता का विषय है – छुट्टियाँ! छुट्टियों में किया क्या जाए! चारों ओर इतनी बड़ी-बड़ी इमारतें बन गई हैं कि खेलने का मैदान ही नहीं बचा है।

7Jul2021

जंगल कहानी (Jungle Story) : किसी जंगल में एक शेर तथा एक रीछ रहते थे। उन दोनों में गहरी मित्रता थी। वह साथ उठते साथ बैठते, हंसते, साथ सोते, यहां तक कि वह दोनों एक ही गुफा में एक साथ रहते थे। दोनों में बहुत प्रेम था जंगल के सारे जानवर उनकी मित्रता को देख कर जलते थे।

29Jun2021

शिक्षाप्रद कहानी (Inspirational Child Story) :मन की शक्ति सबसे बलवान – एक राजा के अस्तबल में बहुत सारे घोड़े थे। सभी युद्ध में निपुण और ताकतवर थे, लेकिन उनमें से एक घोड़ा ऐसा भी था जो सब घोड़ों से ज्यादा होशियार, शक्तिशाली और युद्ध कौशल में माहिर था। वो हर युद्ध में राजा को जीत दिलाता था। इसलिए राजा का प्यारा था।

28Jun2021

शिक्षाप्रद कहानी (Inspirational Child Story) : बुरे सोच का बुरा नतीजा – एक गाँव में दो दोस्त रहते थे। एक दोस्त सब्जी बेचने का काम करता था और दूसरा मिट्टी के बर्तन बनाने वाला कुम्हार था। सब्जी वाला बहुत नेक और अच्छे मन का व्यक्ति था जबकि कुम्हार का मन और स्वभाव ठीक नहीं था।

9Jun2021

लोटपोट की शिक्षा देती कहानी : महान संगीतकार:-  एक महान संगीतकार था। उसने अपनी पूरी ज़िंदगी जंगल के पास एक गांव में अकेले गुजार दी। बहुत बूढ़ा होने के बाद उसने सोचा, ‘अब क्योंकि मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं, मुझे खुद के लिए एक साथी ढूंढना चाहिए।’ इसके बाद उसने अपनी सारंगी उठाई और सुंदर संगीत बजाना शुरू कर दिया।

7Jun2021

Jungle Story- (लोटपोट जंगल कहानी) अपनेपन की छाँव : उस जंगल में प्रति रविवार को एक स्पेशल बाजार लगा करता था जिसमें दास की तरह कई नौकर चाकर बिकने आया करते थे।