बाल कहानी : शरारत की सजा
जंगल के सभी जानवर साल में एक दिन नदी के किनारे पिकनिक मनाने जाया करते थे। लेकिन वे लोमड़ को कभी अपने साथ नहीं ले जाते थे, क्योंकि लोमड़ अपने घर से कुछ नहीं लाता था, उल्टे दूसरों की चीजों पर हाथ साफ कर देता था। जब से जानवरों ने लोमड़ का बहिष्कार किया तब से वह शरारत पर और आमादा हो गया। उसने तय कर लिया कि किसी न किसी तरकीब से पिकनिक की चीजों पर हाथ जरूर साफ करेगा।