बाल कहानी : खुशियों की हरियाली – एक बगीचे में एक आम का पेड़ था, उसमें खूब मीठे मीठे आम लगते थे, एक दिन एक गरीब बच्चा उस पेड़ के नीचे बैठ कर रोने लगा, आम के पेड़ ने बच्चे से पूछा,”बेटा तुम रो क्यों रहे हो?” बच्चे ने कहा ,”मुझे भूख लगी है।” बच्चे की बात सुनकर पेड़ ने कहा, “तुम रोना बंद करो, और मेरे मीठे आम तोड़ कर खा लो।”
एक गाँव में एक नाविक और एक मछुआरे की अच्छी दोस्ती थी। नाविक एक नेक और गरीब इंसान था और मछुआरा एक धनवान पर लालची आदमी था। एक दिन नाविक जब सुबह सुबह नाव खोलने नदी पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी नाव वहां नहीं थी।
शिक्षा देती एक सुन्दर कहानी : माली का सबक:- एक फलों का बगीचा था। उस बगीचे में एक पुराना आम का पेड़ था जिसमें एक तोता अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। बाग के माली को इनसे प्यार हो गया था
जंगल की कहानी (Jungle Story): गिलहरी की सीख :- चंदन वन में मैना रहती थी। वह बहुत ही मेहनती थी। छोटे से जमीन के टुकड़े पर वह गेहंू उगाती और फिर पूरे सारा साल आराम से खाती। उसे आराम से गेहूं खाते देख उसका पड़ोसी कौआ रात-दिन दुखी होता।
महाकवि कालिदास : हमें कैैसा बनना चाहिए? : कहानी राजा भोज के काल की है। उनके दरबार में एक से एक विद्वान दरबारी के रूप में आदर पाते थे। महाकवि कालिदास जैसे विद्वान और कुशल कवि उनके दरबार की शोभा बढ़ाते थे। एक बार की बात है। राजा भोज ने अपने विद्वान दरबारियों से एक प्रश्न किया। प्रश्न था हमें कैसा बनना चाहिए?
Jungle Story : एक था चिड़ा और एक चिड़ी। दोनों ही विनम्र और मृदु। दोनों ही चहकते रहते। दूसरों की दुख तकलीफ में मद्दगार होते। इसीलिए तो टुइया जंगल के सभी पक्षी उन्हें चाहते बहुत थे।
जंगल की कहानी | कौए की किस्मत :- एक जंगल में पीपल के पेड़ पर एक कौआ रहता था। उसे किसी चीज़ की कमी नहीं थी लेकिन फिर भी उसे संतोष नहीं था। उसे यही लगता था कि जंगल के सारे पंछी उससे ज्यादा सुंदर और खुश है।
बाल कहानी : जादुई बोने और मोची :- एक मोची था, जो दिन रात पूरी ईमानदारी के साथ काम करता था। वह मोची बहुत मेहनती था। लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी वह ज़्यादा पैसे नहीं कमा पाता था। उसके पास जूतों की जोड़ी बनाने के लिए बहुत कम चमड़ा था। इसके अलावा उसके पास और कुछ नहीं था।
बच्चों के लिए एक अच्छी कहानी: एक राजा के 12 बेटे थे । जब वे जवान हुए तो राजा ने उनसे कहा, ’जिस लड़की को तुम पसंद करोगे , उसी से तुम्हारी शादी कर दी जाएगी, लेकिन एक शर्त है। उस लड़की को एक दिन में सूत काट कर कपड़ा बुनना और कमीज सीना आती हो।‘ ग्यारह राजकुमारों ने कहा, ‘पिता जी, यह बहुत कठिन काम है। संसार मेें कोई लड़की ऐसी नहीं, जो एक दिन में कपड़ा बुन कर कमीज सी सकती हो’ लेकिन छोटा राज कुमार बोला, पिता जी मैं प्रयत्न करता हूँ। शायद कहीं कोई ऐसी लड़की मिल जाए।‘
Child Story in Hindi : नन्हीं चुटकी चिड़ियाँ अपने उड़ने की कल्पना करके बहुत खुश थी। वह काफी दिनों से इंतजार में थी कि उसकी मां उसे कब उड़ना सिखाएगी।
पर आज उसकी यह तमन्ना पूरी होने जा रही थी। माँ ने उससे कहा, चुटकी, अब मैं तुम्हें उड़ना सिखा रही हूँ। पर तुम अभी बच्ची हो, इसलिए मेरे पीछे-पीछे ही रहना। किसी और तरफ जाने की कोशिश न करना।