Stories गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगट ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ का वो आठवां वचन दिया हरियाणा आज बेहतरीन रेसलर्स का गढ़ बन गया है। यहीं की रहने वाली विनेश फोगट ने वो कमाल कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय महिला रेसलर नहीं कर पाई । वे कॉमन वेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। खबरों के अनुसार, फिल्म 'दंगल' जिन दो खिलाडियों गीता और बबीता फोगट पर फिल्म बनाई गई थी, उन्हीं की चचेरी बहन है विनेश फोगट। By Lotpot 08 Aug 2022
Stories पाँच साल की बेला ने लिखी किताब, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज़ पाँच साल की उम्र में ज्यादातर बच्चें खेलने में लगे रहते हैं या ए बी सी सीख रहे होते हैं लेकिन कभी कभी कुछ बच्चे इसी उम्र में वो काम कर जाते हैं जो बड़ी उम्र के लोगों को करते देखा गया है। माउथ डोर सेट की रहने वाली पाँच वर्षीय नन्ही ब्रिटिश बच्ची बेला जे डार्क ने इस छोटी सी उम्र में ना सिर्फ एक किताब लिखी, बल्कि कहानी के अनुसार उसमें खुद चित्र भी बनाए और आज वो किताब धड़ल्ले से बिक रही है। ऐसे में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बेला का नाम दर्ज होना स्वाभाविक है। लेकिन ये सब हुआ कैसे? दरअसल शुरू से ही बेला को लिखने और चित्रकारी का शौक था। By Lotpot 21 Jun 2022
Stories भारत का गौरव, सोलह वर्षीय आर प्रज्ञानंद, चेस का जादूगर है भारत का नाम रौशन करने वाले बच्चों में सोलह साल का किशोर आर प्रज्ञानंद (रमेश बाबू प्रज्ञानंद) का इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इस किशोर ने पिछले तीन महीनों में दूसरी बार वर्ल्ड के नंबर वन चेस मास्टर मैगनस कार्लसन को हरा दिया। इससे पहले इस चेस ग्रांडमास्टर प्रज्ञानंद ने 21 फ़रवरी को ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में कार्लसन को 39 चाल में मात दे दी थी। By Lotpot 24 May 2022
Stories मेगालोडन के दांतों का मिलना क्यों सुर्खियों में हैं? दिन पहले यूके के सफ़ोल्क स्थित बाउडसा समुन्दर तट पर, सीपियाँ ढूँढते हुए एक छह साल के बच्चे सैम्मी शेल्टन को तीन मिलियन वर्ष पहले का एक मेगालोडन शार्क का विशालकाय दांत मिला और यह खबर दुनिया में आग की तरह फैल गई। By Lotpot 23 May 2022
Stories इसरो ने सफलता पूर्वक गगन यान के बूस्टर्स का स्टैटिक फायर टेस्ट किया इसरो ने पिछले दिनों भारत के गगन यान मिशन को शक्ति प्रदान करने वाले रॉकेट का सफ़लता पूर्वक परिक्षण कर लिया। इसरो ने इस बूस्टर का एक स्थिर अग्नि परिक्षण किया जो गगन यान मिशन को ग्राउंड से लिफ्ट ऑफ कर सकता है। भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पिछले सोमवार को बूस्टर का एक स्टैटिक फायर टेस्ट सफ़लता के साथ सम्पूर्ण किया जो भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री मिशन गगन यान को बल देगा। By Lotpot 17 May 2022
Stories जानकारी : गंगाजल को अमृत क्यों कहा जाता है? हमारे देश में लगभग सभी नदियों को देवी की तरह पूजा जाता है, विशेषकर गंगा नदी को, लेकिन अब सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में गंगा नदी की महिमा सब मानने लगे है। बताया जाता है कि गंगा का पानी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उपकारी होता है जिसके कारण अमेरीका में एक लीटर गंगाजल की कीमत 250 डॉलर है। इतिहासकारों के अनुसार जब अंग्रेज लोग भारत में राज कर रहे थे तो जहाजों से लंबी यात्रा करते समय पीने के लिए गंगाजल ले जाते थे क्योंकि गंगाजल सड़ता नहीं, बाकी कोई भी पानी कुछ ही समय में सड़ जाता है। By Lotpot 12 May 2022
Stories जल्द ही विलुप्त होने वाले कई तरह के रेपटाइल्स को बचा लिया जाएगा विश्व के 52 वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान से पता चला है कि आज की स्थिति में दुनिया भर के रेपटाइल्स का जीवन खतरे में है। रेपटाइल्स अर्थात सरीसृप। सरीसृप वो ठंडे खून वाले जीव है जो रेंग कर चलते हैं जैसे साँप, मगरमच्छ, छिपकली, गिरगिट, गोह, थूथन, घडियाल, कछुआ, ऑलिगोडॉन, अजगर, मेंढक आदि। By Lotpot 10 May 2022
Interesting Facts गोंद के पेड़ों को जल्दी सूखने से बचाने के लिए अनोखा शोध विभिन्न पेड़ों से निकाले गए औषधीय गोंद का उपयोग विभिन्न प्रकार की दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी पदार्थ बनाने के लिए किया जाता है। छत्तीसगढ़ के जंगलों के आदिवासी समुदाय इन पेड़ों से गोंद निकालते हैं और उत्पाद बेचते हैं। By Lotpot 05 May 2022
Stories प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए की शक्ति पर चर्चा की बर्लिन के होटल अड्लोन केम्पिंस्कि में इंडियन कम्युनिटी इंतज़ार कर रहे थे हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का और जैसे ही मोदी जी अपने तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के प्रथम चरण के दौरान बर्लिन के होटल अड्लोन केम्पिंस्कि पहुंचे तो वहाँ उपस्थित सारे प्रवासी भारतीयों का चेहरा खिल उठा और सबने उनका जोरदार स्वागत किया। बच्चे बूढे जवान सभी, 'भारत माता की जय, वंदे मातरम', और मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगाने लगे। By Lotpot 04 May 2022