Jungle World: भारतीय तोता

Feb 18, 2026, 11:33 AM

भारतीय तोता

भारतीय तोता, जिसे अंग्रेजी में रोज़ रिंग्ड पेराकीट और वैज्ञानिक रूप से सिटाक्यूला क्रेमरी कहा जाता है, भारतीय बच्चों के लिए एक प्रिय पक्षी है और इस पर कई गीत और कविताएं भी गाई जाती हैं।

भारतीय तोता

यह तोता पूरे भारत में आमतौर पर देखा जा सकता है, चाहे वह हिमालय की तराई हो या राजस्थान के कम पेड़ों वाले इलाके, और यह शोर मचाते हुए अक्सर पेड़ों पर देखा जाता है।

भारतीय तोता

रोज़ रिंग्ड पेराकीट शहरों और गाँवों के रिहायशी इलाकों में भी आसानी से रहते हैं और यह अपने शोरगुल वाले झुण्ड में रहना पसंद करते हैं।

भारतीय तोता

ये तोते बागों के फलों और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं,

भारतीय तोता

क्योंकि ये खाता कम और नुकसान ज्यादा करते हैं।

भारतीय तोता

इनकी उड़ान तेज और सीधी होती है, और लोग इन्हें पिंजरे में रखना पसंद करते हैं, जिससे इनका शोषण होता है।

भारतीय तोता

ये तोते सीखने में बहुत अच्छे होते हैं और आवाज की पिच पकड़ कर उसे दोहरा सकते हैं,

भारतीय तोता

जिससे सर्कस और तमाशा दिखाने वाले इनका दुरुपयोग करते हैं।

भारतीय तोता

इनके घोंसले पेड़ों के कोटरों, रिहायशी-गैररिहायशी इमारतों की दीवारों और ऊंची चट्टानों के होल्स में होते हैं।

भारतीय तोता

एक बार में ये 4-6 अंडे देते हैं, और नर व मादा मिलकर घरेलू जिम्मेदारियां निभाते हैं।