हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता हैं या 33 कोटि देवी देवता?

ज्ञान एक ऐसा तत्त्व है, जो हमें चारों ओर से जागृत करता है और समझ दिलाता है कि कैसे हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। हमें सभी चीजों के बारे में ज्ञान होना चाहिए क्योंकि कोई भी अधूरी जानकारी खतरनाक हो सकती है।

By Lotpot
New Update
Are there 33 crore deities in Hinduism or 33 crore deities

ज्ञान एक ऐसा तत्त्व है, जो हमें चारों ओर से जागृत करता है और समझ दिलाता है कि कैसे हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। हमें सभी चीजों के बारे में ज्ञान होना चाहिए क्योंकि कोई भी अधूरी जानकारी खतरनाक हो सकती है। भारतीय संस्कृति और धर्म एक अत्यंत समृद्ध विरासत है जो अपनी असीमित शक्ति और ताकत के कारण दुनिया भर में उच्च आदर्श के रूप में जाना जाता है।

अक्सर लोग हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का जिक्र करते है लेकिन बहुत से लोगों का मानना है कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता नहीं बल्कि 33 कोटि देवी देवता हैं।

अब प्रश्न उठता है कि करोड़ और कोटि में क्या अंतर है। बहुतों का मानना है कि कोटि का अर्थ तो करोड़ ही होता है। लेकिन दोस्तों यह सिर्फ आधा सच है। पूरा सच यह है कि संस्कृत में कोटि का प्रयोग दो अर्थों में किया जाता है। यानी कोटि का अर्थ 'करोड़' भी होता है कोटि का अर्थ 'प्रकार' भी होता है।

हिंदू धर्म के ग्रंथों में कोटि देवभाषा संस्कृत का शब्द है जिसका उपयोग इन दोनों अर्थों में होता है। यही कारण है कि कोटि शब्द के अर्थ को लेकर भ्रम फैला हुआ है । लेकिन वास्तव में हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताएँ नहीं हैं बल्कि 33 प्रकार के देवी देवताएँ हैं। आइए अब जानते हैं कि इन देवी देवताओं के प्रकार:

बारह प्रकार है:

आदित्य, धाता, मित्र , आर्यमा, शक्रा, वरुण, अँश, भाग, विवास्वान, पूष, सविता, तवस्था, यह सूर्य और अन्य विभिन्न देवताओं को
प्रतिष्ठित करता है।

आठ प्रकार हैं:

वासु, धर, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष तथा प्रभाष। यह पृथ्वी और अन्य तत्वों के देव हैं।

ग्यारह प्रकार हैं:

रुद्र:,हर, बहुरूप, त्रयँबक, अपराजिता, बृषाकापि, शम्भू, कपार्दी, रेवात, मृगव्याध, शर्वा तथा कपाली। यह शिव और उसकी शक्तियों को प्रतिष्ठित
करती हैं।

एवं दो प्रकार हैं:

अश्विनी और कुमार। यह आरोग्य और युवावस्था के देव हैं।

इस तरह कुल :--12+8+11+2=33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवी देवता हैं हिन्दू धर्म में।

हिंदू धर्म के अनुसार देवी देवता हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये देवी-देवताएं हमें उच्चतम आदर्शों की ओर प्रेरित करती हैं और हमारे जीवन को सुख, समृद्ध और पूर्णता से भर देती हैं।

सुलेना मजुमदार अरोरा