Craft Time : जेब में रखने वाली छोटी किताब

 Craft Time : जेब में रखने वाली छोटी किताब सामग्रीःकाॅर्नफ्लेक्स का डब्बाअंदर के कागजों के लिए एक कागज एक रंगीन कागज कैंची फुट्टा पेन गोंद सुई

By Lotpot Kids
New Update
Craft Time a small pocket book

 Craft Time : जेब में रखने वाली छोटी किताब सामग्रीः
काॅर्नफ्लेक्स का डब्बा
अंदर के कागजों के लिए एक कागज
एक रंगीन कागज
कैंची
फुट्टा
पेन
गोंद
सुई और धागा
बटन

छोटी किताब बनाने का तरीका

काॅर्नफ्लेक्स के डिब्बे को अपनी किताब का कवर बनाने के लिए काटे।
इसको आधे में मोड़े ताकि खाली जगह ऊपर आये।
सुई धागे की मदद से किताब के आगे के हिस्से में बटन लगाए और करीब 50 सेंटीमीटर तक धागे को लटके रहने दे। यह किताब को बंद करने के काम आएगा।
काॅर्नफ्लेक्स के डिब्बे पर बने चित्र को ढकने के लिए किताब के अंदर चारों कोनो पर गोंद लगाए और एक कागज चिपकाये और बचे हुए कागज को काट ले।
अब किताब के अंदर लगाने वाले कागज ले और उन्हें किताब के आकर के हिसाब से काट ले।
सुई और धागे की मदद से किताब के अन्दर कागज लगाए।
अब रंगीन कागज के पीछे गोंद लगाए और इसे अपनी किताब के एक सिरे पर लगाए।
किताब को और सुन्दर बनाने के लिए चारों ओर के कोनों को गोल आकार में काटे।