क्राफ्ट टाइम : कूड़े के बैग से बनी पतंग कैसे बनायें

बच्चों आज हम आपको सिखाएं कि कूड़े के बैग से पतंग कैसे बनायें, इसके लिए हमें कुछ सामान चाहिए जो नीचे दिया गया है.

New Update
क्राफ्ट टाइम : कूड़े के बैग से बनी पतंग कैसे बनायें

बच्चों आज हम आपको सिखाएं कि कूड़े के बैग से पतंग कैसे बनायें, इसके लिए हमें कुछ सामान चाहिए जो नीचे दिया गया है.

how to make kite with waste things

सामग्री:

एक प्लास्टिक का बैग

डोरी

लकड़िया

कैंची

रिबन

how to make kite with waste things

फ्रेम को बांधे

दो लकड़ी की डंडियों को लेकर डोरी की मदद से बाँध ले। जोड़े जाने वाली डंडी को मुख्य डंडी के एक तिहाई पर बांधे।

फ्रेम की गाँठ लगाए

मुख्य डंडी के पीछे डोरी को बांधे और आगे वाली डंडी से डोरी को निकाले । फिर डोरी के छोड़ को पकडे और मुख्य डंडी के पीछे लपेट दे और एक गांठ लगाए। फिर आगे पीछे निकलते हुए पूरी डंडी को धागे से लपेट दे और आखिर में दो गाँठ लगा दे।

पंख काटे और फ्रेम के साथ बांधे

प्लास्टिक बैग और पतंग के फ्रेम के अनुसार काटे। इस पंख के छोर को लकड़ी के फ्रेम के साथ बांधे। इसके लिए आपको गोंद या टेप की जरुरत नहीं है बल्कि आप सिर्फ गांठों को पक्का बांधे।

how to make kite with waste things

उड़ाने वाली डोरी को जोड़े

क्राॅस डंडी की एक तरफ से लेकर दूसरी तरफ एक डोरी का टुकड़ा बांधे और यह त्रिकोण जैसा दिखना चाहिए। फिर इसके बाद डोरी का आखिरी छोड़ मुख्य डंडी के नीचे से बांधे और इसे क्राॅस डोरी के बीच से निकालते हुए दोनों डोरियों के बीच में गाँठ लगाए ताकि यह एक त्रिकोण पिरामिड बन जाये।

रिबन बनाये

दो रिबन को पतंग के आखिर में लगाए ताकि यह बैलेंस कर सके। आप रिबन की जगह कोई छोटा वजन जैसे वाॅशर भी लगा सकते है।

सबसे मुश्किल काम-

हवा ढूंढे और अपनी पतंग उड़ाए

इस पतंग को उड़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है की आपका एक मित्र पतंग को पकड़े और आप धीरे धीरे हवा में पतंग को उड़ाने की कोशिश करे। अपने मित्र को कहे की वह पतंग छोड़े और आप डोरी को खींचते हुए अपनी पतंग उड़ाए।

यहाँ भी जाएँ :  Paper Craft : आओ बनायें तितली का कार्ड

Facebook Page