बच्चों के लिए: सितम्बर के बारे में हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य

सितम्बर (September) क्वीनिटलिस और सेक्सटिलिस पर आधारित है, इसमें यह लैटिन सेप्टेम यानी सात से आता है। हालाँकि बाकी कैलेंडर में यह नंबरिंग अब बदल चुकी है। असल में रोमन के दस महीनों वाले कैलेंडर में सितम्बर (September) 9वां महीना था और यह कैलेंडर मार्च से शुरू होता था।

New Update
For kids: some interesting facts about September

Interesting facts about September

सितम्बर (September) क्वीनिटलिस और सेक्सटिलिस पर आधारित है, इसमें यह लैटिन सेप्टेम यानी सात से आता है। हालाँकि बाकी कैलेंडर में यह नंबरिंग अब बदल चुकी है। असल में रोमन के दस महीनों वाले कैलेंडर में सितम्बर (September) 9वां महीना था और यह कैलेंडर मार्च से शुरू होता था।

इतिहास (September) में सितम्बर

1 सितम्बर 1947ः भारतीय स्टैण्डर्ड समय की शुरूआत।

1 सितम्बर 1947 में पूरे देश के लिए एक अधिकारिक समय यानी भारतीय स्टैण्डर्ड समय को शुरू किया गया था।

3 सितम्बर 1971ः मैन बुकर जीतने वाली लेखिका किरण देसाई का जन्म।

इस दिन मैन बुकर जीतने वाली लेखिका किरण देसाई का जन्म हुआ था।

11 सितम्बर 1893ः शिकागो पार्लियामेंट में स्वामी विवेकानंद का पहला भाषण।

11 सितम्बर 1893 में मशहूर हिन्दू संत स्वामी विवेकानंद ने पार्लियामेंट में विश्व धर्मों के बारे में अपना पहला भाषण दिया था।

13 सितम्बर 1500ः पुर्तगाल के अन्वेषक पेड्रो अल्वारेज कब्राल कालीकट आये थे और भारत में पहली यूरोपियन कंपनी खुली थी।

13 सितम्बर 1500 में पुर्तगाल के अन्वेषक पेड्रो अल्वारेज कब्राल ने कालीकट को ढूंढा था और वह वहां पहुंचे थे और उन्होंने भारत में पहली यूरोपियन कंपनी खोली थी।

15 सितम्बर 1959ः पब्लिश सर्विस ब्राॅडकास्टर दूरदर्शन का उद्धघाटन।

15 सितम्बर 1959 को नयी दिल्ली में भारत के दूरदर्शन ने पहला पब्लिक सर्विस ब्राॅडकास्ट शुरू किया था।

Like our Facebook Page : Lotpot