/lotpot/media/media_files/EYPeuOi1Kl9EqCXNiG43.jpg)
दशहरा
Interesting Facts बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा:- रंग बिरंगी पोशाक पहने लोगों से भरा हुआ एक बड़ा मैदान जिस के बीचों-बीच एक बड़ा रावण का पुतला जलने के लिए तैयार है, पास ही कहीं श्री राम की झांकी हो रही है यही दशहरे का विहंगम दृश्य है! दशहरा हमारे देश का सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जिसे लगभग 10 दिनों तक मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन राम ने अहंकारी और दुराचारी रावण का वध किया था। (Interesting Facts)
रावण भगवान राम की पत्नी देवी सीता का अपहरण कर लंका ले गया था। भगवान राम युद्ध की देवी मां दुर्गा के भक्त थे...
रावण भगवान राम की पत्नी देवी सीता का अपहरण कर लंका ले गया था। भगवान राम युद्ध की देवी मां दुर्गा के भक्त थे, उन्होंने युद्ध के दौरान पहले नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की और दसवें दिन दुष्ट रावण का वध किया। इसलिए इस पर्व का संबंध नवरात्रि से भी है, इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। (Interesting Facts) यह त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, और दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा भी देता है क्योंकि संस्कृत में दशहरा शब्द का अर्थ है 10 बुराइयों से छुटकारा। (Interesting Facts)
दशहरा पर्व को मनाने के लिए जगह-जगह बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। यहां लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ आते हैं और खुले आसमान के नीचे मेले का पूरा आनंद लेते हैं। इस त्यौहार के मनाने से 10 दिन पहले हर जगह भव्य रामलीलाओं का भी आयोजन होता है। और फिर दशहरे वाले दिन बुराई और अन्याय के प्रतीक रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद के पुतलों को जलाया जाता हैं। कलाकार राम, सीता और लक्ष्मण के रूप धारण करते हैं और आग के तीर से इन पुतलों को जलाते हैं। (Interesting Facts)
interesting-facts-hindi | Interesting Facts about dussehra | rochak-jaankari | lotpot-latest-issue | रोचक तथ्य | dussehra-festival