क्रिकेट का युवा  चमकता सितारा  : अभिषेक शर्मा

हेलो बच्चों! आज हम बात करेंगे हमारे देश के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की, जो मैदान पर छक्कों की बारिश करता है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में अभिषेक ने न सिर्फ  धमाल मचाया बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

By Lotpot
New Update
abhishek-sharma
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हेलो बच्चों! आज हम बात करेंगे हमारे देश के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की, जो मैदान पर छक्कों की बारिश करता है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में अभिषेक ने न सिर्फ  धमाल मचाया बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। चलो जानते हैं उनकी कहानी और सीखते हैं कि सपने कैसे पूरे होते हैं।

अभिषेक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही वे टी20 में पहली गेंद पर दो बार छक्का मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।  उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 21 पारियों में इसे बनाया था, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 20 पारियों में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम के साथ दर्ज करा लिया। सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने का यह रिकॉर्ड अब उनके नाम है। 

 पाकिस्तान के साथ हुए मैच में अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए और टीम इंडिया ने 172 रनों का लक्ष्य पूरा  किया। इस मैच के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया। अभिषेक का परिवार उनके इस करतब से बहुत खुश है। उनकी मां मंजू शर्मा कहती हैं, “पहली गेंद पर छक्का मारते देख मजा आ गया।” तो वही उनकी बहन कोमल ने कहा, “मुझे अभिषेक पर बहुत गर्व है।”

उनके पिता भी क्रिकेट खेला करते थे। इसी के चलते अभिषेक ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। उनकी मेहनत रंग लाई और 2018 में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कप्तान बनने का सुनहरा अवसर मिला। आज वे भारतीय क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं। वे की अपना आइडल युवराज सिंह को मानते हैं।   

और पढ़ें : 

खेल : दिलचस्प ताइक्वांडो के बारे में कुछ रोचक तथ्य

 ट्रायथलाॅन के बारे में 10 रोचक तथ्य

वाटर पोलो के बारे में दिलचस्प बातें

क्या आप जानते हैं टेबल टेनिस की शुरुआत कैसे हुई ?