/lotpot/media/media_files/2026/02/09/childhood-memories-of-stars-with-lotpot-comics-gaurav-khanna-2026-02-09-13-37-13.jpg)
प्रियंका यादव | हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का खिताब अपने अपने नाम कर चुके टीवी स्टार गौरव खन्ना ने लोटपोट’ कॉमिक्स के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने बचपन की सबसे प्यारी यादें साझा कीं.
सवाल- हम सभी की बचपन से जुड़ी कुछ न कुछ यादें ज़रूर होती है, आपकी भी अपनी कुछ यादें और शरारतें होंगी, आपके फैन्स ज़रूर यह जानना चाहते होंगे कि बचपन में आप कितने शरारती और नटखट थे? इसके अलावा आपको खाने में क्या पसंद है? इस बारे में हमें कुछ बताये.
मैं हमेशा कहता हूँ कि मेरी ज़िंदगी मेरे अब तक किए गए तमाम चुनावों का जोड़ है. मैंने जो कुछ भी किया है, वह कहीं न कहीं मेरी मौजूदा शख्सियत में झलकता है. इंसान धीरे-धीरे बनता है, ढलता है, और उस ढलने की प्रक्रिया में जो नींव रखी जाती है, वही पूरी इमारत को मजबूत बनाती है. मेरी मां हमेशा कहा करती है कि अगर नींव मजबूत हो, तो इमारत अपने आप मजबूत बनती है.
मैं खुद को खुशनसीब मानता हूँ कि मेरा बचपन बहुत मज़ेदार और सीखों से भरा रहा. मैंने अपने परिवार, माता-पिता और शिक्षकों से बहुत कुछ सीखा. बचपन सिर्फ खेल-कूद और मस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि वहीं से मेरी सोच, मेरे मूल्य और मेरी ज़िंदगी की दिशा तय हुई. आज जो भी मैं हूँ, मेरी विचारधारा, मेरी सोच और मेरे जीवन के उसूल—सबकी जड़ें मेरे बचपन में ही हैं. इसके लिए मैं अपने माता-पिता का दिल से शुक्रगुज़ार हूँ, जिन्होंने मुझे सही संस्कार दिए.
खाने की बात करूं तो खाना हर किसी के लिए खास होता है और मेरे लिए भी इससे जुड़ी यादें बेहद खास हैं. सच कहूं तो यह सिर्फ बचपन की बात नहीं है—आज भी मुझे वही खाना सबसे ज़्यादा पसंद है जो मेरी मां बनाती हैं. खासकर उनके हाथ के बेसन के लड्डू. मैंने ज़िंदगी में कहीं भी, किसी भी दुकान या बाजार में ऐसे लड्डू नहीं खाए. उनके स्वाद में सिर्फ घी और बेसन नहीं, बल्कि मां का प्यार और अपनापन घुला होता है.
मेरी मां हर तरह का खाना बहुत अच्छा बनाती हैं और शायद यही वजह है कि मैं बचपन से ही थोड़ा ‘फूडी’ रहा हूँ. घर का स्वाद, घर का माहौल और मां के हाथ का खाना—यही वो चीज़ें हैं जिन्होंने मेरे बचपन को खास बनाया और मेरी ज़िंदगी की नींव को मजबूत किया. आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो महसूस करता हूँ कि मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पूंजी मेरा बचपन रहा है, जिसने मुझे वो इंसान बनाया, जो मैं आज हूँ.
और पढ़ें:-
Realme का बड़ा धमाका: ₹9,500 में 300MP कैमरा और 7600mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी वाला फोन लॉन्च
OpenAI का नया धमाका: लॉन्च हुआ 'ChatGPT Prism' – अब साइंटिफिक रिसर्च होगी और भी आसान
Apple का सरप्राइज: iOS 26.2.1 अपडेट लेकर आया नया AirTag सपोर्ट और जरूरी सुधार
CCSU Result 2026: result.ccsuniversity.ac.in पर चेक करें रिजल्ट
