/lotpot/media/media_files/fe7JKVXlaR0vXnJ4kJqb.jpg)
चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास
Positive News चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास:- देश के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत का नाम रोशन किया है, यह देश के लिए ख़ुशी और ऐतिहासिक सफलता है। (Positive News)
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चंद्रयान से जुड़ी कुछ जरुरी बातें जिनके बारे में आपको खासतौर पर मालूम होना चाहिए:-
1) चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर पहुँचने वाला चौथा देश बन गया है।
2) रूस का लूना 1 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुँचने वाला पहला अंतरिक्ष यान था, इस अंतरिक्ष यान का आकार एक गोले जैसा था। (Positive News)
3) सोवियत संघ के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1966 में अपना पहला अंतरिक्ष यान सर्वेयर-1 चंद्रमा पर भेजा। (Positive News)
4) भारत के पड़ोसी देश चीन ने 2007 में मिशन मून शुरू किया था, ड्रैगन को सफलता 2013 में चांग ई-3 मिशन के जरिए मिली और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला तीसरा देश बन गया।
5) इसरो के पूर्व चेयरमैन के. सिवान के मुताबिक चंद्रयान-3 की लागत महज़ 615 करोड़ रुपये है। वहीं, चंद्रयान-2 का बजट करीब 978 करोड़ रुपये था, जबकि भारत के पहले चंद्र मिशन पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। (Positive News)
6) 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च हुआ चंद्रयान-1 भारत और इसरो के कई सपनों को अपने कंधों पर लेकर चांद की ओर चला गया।
7) चंद्रयान-2, साल 2019 में 22 जुलाई को लॉन्च किया गया लैंडर “विक्रम” 2 सितंबर को चंद्र ध्रुवीय कक्ष में चंद्रमा की परिक्रमा करते समय अलग हो गया था। (Positive News)
8) चंद्रयान-3 के कारण भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। बेंगलुरु में इसरो के वॉर रूम में भारी उत्साह के बीच शाम 6:04 बजे यान का टचडाउन हुआ। वहीं चंद्रयान[-3 एस सोमनाथ की पूरी देखरेख में बनाया गया है। (Positive News)
lotpot-e-comics | hindi-positive-news | Chadrayaan 3 | लोटपोट | lottpott-i-konmiks