/lotpot/media/post_banners/oucew8jOaukUPWvv36QS.jpg)
Science Craft: बच्चों के लिए तेल और पानी का एक्सपेरिमेंट- विज्ञान की यह क्रिया सभी बच्चों के लिए काफी मजेदार है। यह बनाना बड़ा आसान है, इसमें गंद नहीं पड़ता और यह हमारी बोरियत को दूर करता है और सबसे बड़ी बात की यह खेलने में मजेदार है।
तेल और पानी के साथ यह क्रिया काफी मजेदार हैं, जिसे आप पसंद करेंगे।
सामग्री:
तेल
पानी
खाने के रंग
नलिका
कप या कटोरी
एक पाई वाला पैन
तैयारी:
सबसे पहले पाई के बर्तन में तेल भरें। हमने यहाँ बच्चों के तेल का इस्तेमाल किया है लेकिन दूसरे तेल भी आप इस्तेमाल कर सकते है। इसे एक साइड पर रख दें।
एक कप में खाने के रंग की 3-5 बूंदों को पानी के साथ मिलाएं। हर रंग के लिए अलग अलग कप का इस्तेमाल करे।
परीक्षण:
बच्चों को नलिका दे और उन्हें तेल से भरे बर्तन में अलग अलग रंगों के फुहारे छोड़ने के लिए कहे। इससे क्या होगा? आप देखेंगे की पानी और रंग आपस में मिलेंगे नहीं बल्कि एक बढ़िया ढंग का इफेक्ट बनेगा। आप जितना मर्जी पानी तेल में मिला ले, वह आपस में नहीं मिलेंगे।
यह बढ़िया हैं न? मजा आया की कैसे पानी तेल के बीच में लहराता है और उससे अलग अलग पैटर्न बनते है।
क्या कहता है विज्ञान:
पानी तेल के साथ क्यों नहीं मिलता?
तेल पानी से कम गाढ़ा होता है। दोनों तेल पदार्थ की डेंसिटी अलग अलग होने से यह आपस में नहीं मिलते। तेल और पानी इसलिए भी नहीं मिलते क्यूंकि पानी के कण आपस में तेल के मुकाबले ज्यादा जुड़े हुए होते है।
और ये भी पढ़ें : Craft लकड़ी का ब्रेसलेट कैसे बनाएँ