/lotpot/media/post_banners/CYmaVCsOptn24gnUENOO.jpg)
जंगल घने पेड़ों और तरह तरह के वनस्पतियों से भरा हुआ विशाल क्षेत्र हैं। दुनिया भर में कई प्रकार के जंगल हैं, जिनमें से सबकी अपनी अलग और अनोखी विशेषताएँ हैं। हर एक वन में अलग अलग किस्म के पेड़ पौधे और जानवरों की प्रजातियां रहती हैं। आज हम बात करते हैं इस धरती पर मौजूद कुछ सबसे बड़े जंगलों की।
अमेज़न वर्षावन
दक्षिण अमेरिका में स्थित, अमेज़न वर्षावन पृथ्वी पर सबसे बड़ा जंगल है। उस वन का नाम रेंफ़ॉरेस्ट इसलिए पड़ा क्योंकि यहां बारहों महीने बारिश होती रहती है जिसके कारण यहां बहुत ज्यादा घने पेड़ पौधे है। यह बहुत सारे दुर्लभ पौधों और छोटे बड़े पशु पक्षियों जानवरों के हजारों प्रजातियों का निवास है, जिनमें कई पेड़ पौधे और पशु पक्षी ऐसे भी हैं जो पृथ्वी पर कहीं भी और नहीं पाई जाती हैं।
कांगो बेसिन
कांगो बेसिन पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा जंगल है, जो मध्य अफ्रीका में स्थित है। यह गोरिल्ला और चिंपांज़ी जैसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है।
बोर्नियो वर्षावन
बोर्नियो वर्षावन एशिया का सबसे बड़ा जंगल है, जो मलेशिया, इंडोनेशिया और ब्रुनेई के कुछ हिस्सों को कवर करता है। यह कई अनोखी प्रजातियों का घर है, जैसे ऑरंगुटान और सूंड बंदर। यहां वन मानव के रहने की रहस्यमय खबरें हैं जिनका बाहरी दुनिया से कोई संबंध नहीं है।
डेंट्री रेनफॉरेस्ट
डेंट्री रेनफॉरेस्ट क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में स्थित है और यह पृथ्वी पर सबसे प्राचीन जीवित वर्षावनों में से एक है और 1200 से अधिक वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह पौधों और जानवरों की कई प्राचीन प्रजातियों का घर है। यहां खतरनाक पेड़ पौधे भी है जो जीव जंतु को निगल लेते हैं।
मोंटेवर्डे क्लाउड फ़ॉरेस्ट
मोंटेवेर्डे क्लाउड फ़ॉरेस्ट कोस्टा रिका में स्थित है। यह जंगल एक अजीब प्रकार के धुंध से घिरी रहती है, इसलिए इसे क्लाउड फ़ॉरेस्ट का नाम दिया गया है। यह दुनिया का सबसे ठंडा जंगल है। यह विभिन्न पक्षियों, सैकड़ों रंगो की तितलियों, मेंढकों और अन्य जानवरों की कई प्रजातियों का घर है।
सुंदरवन
सुंदरवन बांग्लादेश के बहुत विशाल क्षेत्र और भारत के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। सुंदरवन में दुर्लभ सफेद बाघ भी रहते हैं। यह गंगा ब्रह्मापुत्र डेल्टा होने की वजह से बहुत खतरनाक, घना जंगल है।
टोंगास जंगल
यह विशाल जंगल नॉर्थ अमेरिका में अलास्का तक फैला है। यह जंगल लगभग उतना बड़ा है जितना पूरा श्रीलंका है। टोंगास एक बहुत आकर्षक जंगल होने के कारण दुनिया भर के पर्यटक इसे देखने आते है। इस जंगल में दुर्लभ पशु पक्षियों का वास तो है ही, साथ ही 32 अलग अलग समुदायों के 75,000 अदीवासी लोग भी जंगल में रहते हैं।
जंगल कई कारणों से पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह विश्व जलवायु को नियंत्रित करने में मदद करते है। जंगल जल चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जंगल मिट्टी के कटाव को कम करने में मदद करते हैं। जंगल लकड़ी तथा अन्य ढेर सारे दूसरे वन उत्पादों का एक बहुमूल्य स्रोत है। जंगल इको टूरिस्म के अवसर देतें है। वे हजारों प्रकार के पेड़ पौधों और जानवरों के लिए अनुकूल घर होने के साथ साथ गहरे जंगलों में कई लुप्त प्राय जीव जानवर और दुर्लभ पंछी भी रहते हैं। जंगल पृथ्वी के इकोसिस्टम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को छानने और ऑक्सीजन को वापस हवा में छोड़ने में मदद करते हैं। शिक्षा और अनुसंधान के लिए जंगल बहुत उपयोगी है। वन वासियों और आदिवासियों के लिए जंगल ही जीवन हैं जहां उन्हे पीढ़ी दर पीढ़ी जंगल के संसाधनों द्वारा भोजन, दवा और आश्रय मिलता आ रहा है लेकिन दुर्भाग्य से आज जंगलों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल धीरे धीरे ख़त्म होते जा रहे हैं। अतः हम सबके लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए जंगल की रक्षा करना बहुत जरूरी है।
★सुलेना मजुमदार अरोरा ★