बाल कहानी: पिंटू ने शैतानों को पकड़ा
काशीपुर के जंगल में सभी तरह के जानवर रहते थे। जंगल में जानवरों की छोटी छोटी बस्तियाँ बनी हुई थी। हाथियों की बस्ती जंगल के आखिरी किनारे पर थी। उनकी बस्ती के आसपास दूर दूर तक घास उगी हुई थी। पेड़ों पर सभी तरह के फल लगे हुए थे। सभी हाथी मजे से हरी घास और पेड़ों से खूब फल खाते थे। लेकिन पानी के लिए हाथियों को बहुत परेशान होना पड़ता था। जंगल से बाहर बहुत दूर एक नदी बहती थी।