मेगालोडन के दांतों का मिलना क्यों सुर्खियों में हैं?

दिन पहले यूके के सफ़ोल्क स्थित बाउडसा समुन्दर तट पर, सीपियाँ ढूँढते हुए एक छह साल के बच्चे  सैम्मी शेल्टन को तीन मिलियन वर्ष पहले का एक मेगालोडन शार्क का विशालकाय दांत मिला और यह खबर दुनिया में आग की तरह फैल गई।

By Lotpot
New Update
Why is the discovery of Megalodon teeth in the news

कुछ दिन पहले यूके के सफ़ोल्क स्थित बाउडसा समुन्दर तट पर, सीपियाँ ढूँढते हुए एक छह साल के बच्चे  सैम्मी शेल्टन को तीन मिलियन वर्ष पहले का एक मेगालोडन शार्क का विशालकाय दांत मिला और यह खबर दुनिया में आग की तरह फैल गई। बड़े बड़े जीवाश्म शिकारी जिसे खोज रहे थे, वो उस बच्चे की मिल गया। तीन मिलियन वर्षों में, पहली बार किसी ने इतने बड़े और वजनी मेगालोडन के दांतों को छुआ था, और अब दूर दूर से लोग इसे देखने आ रहे हैं।
लेकिन ये मेगालोडन कौन सा जीव है, आइए जानते हैं.

मेगालोडन सम्भवत: अब तक का सबसे बड़ा शार्क  जैसे जीव था जो आज से तीन मिलियन वर्ष पहले महासागरों में रहते थे। इनका आकर विशालकाय बेसिलोसॉरिड्स (प्राचीन व्हेल) तथा प्लियोसोर (प्राचीन समुद्री रेपटाइल) से भी बड़ा माना जाता है। इनका वजन भी सैकड़ों टन था और वे बेहद कुशल शिकारी थे। जितना भीमकाय उनका शरीर था उतना ही उनके मांसाहारी भोजन की मात्रा बड़ी थी ।

Why is the discovery of Megalodon teeth in the news

मेगालोडन  इतना विशाल शार्क था कि जल या स्थल में उससे कोई और जीव उलझने से डरता था। नब्बे की दशक में शोधकर्ताओं के अनुसार मेगालोडन की अधिकतम लंबाई 67 फीट थी और बॉडी मास 105,733 पाउंड था, जबकि आज के शोध बताते हैं कि मेगालोडन की लंबाई पचास और साठ फीट के बीच था जो विशाल सफेद शार्क से बीस से पचास गुना ज्यादा बड़ा था। समुन्दर में ब्लू वेल्स और बड़े शार्क से अक्सर मेगालोडन की प्रतिस्पर्धा हो जाती थी, लेकिन जीत निश्चित रूप से मेगालोडन की ही होती थी।

मेगालोडन की सबसे बड़ी विशेषता और ताकत उनके बड़े बड़े दांत होते थे  जो उनके विशाल शरीर के अनुसार लंबे और पैने होते थे। दिखने में वो दांत आज के सफेद शार्क के दांतों जैसे ही थे, लेकिन साइज़ बहुत बड़े थे। उनका मुँह दस फिट चौड़ा खुलता था। हाल के 3D कंप्युटर एनालिसिस ने मेगालोडन के काटने का फोर्स 182,201 न्यूटन आंका। एक रिपोर्ट के अनुसार मेगालोडन अक्सर समुन्दर के किनारे बच्चों को जन्म देते थे, और कड़ी निगरानी रखते हुए बच्चों को छोटी मछलियाँ पकड़ना सिखाते थे । जन्म के समय में ही बच्चों की लंबाई छह फिट होती थी और खुराक भी बड़ी होती थी।

मादा मेगालोडन, नर मेगालोडन से दुगने साइज की होती थी। कहा जा रहा है  कि मेगालोडन और डायनासोर्स  एक जमाने के नहीं  थे क्योंकि डायनासोर्स  मेगालोडन काल से पहले ही लुप्त हो चुके थे। शोधकर्ताओं के अनुसार मेगालोडन इस दुनिया से कोल्ड क्लाइमेट बदलाव के कारण विलुप्त हो गए।

-सुलेना मजुमदार अरोरा