/lotpot/media/media_files/wso8TSFLnmvzjoJE0O50.jpg)
नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया सरोजनी नायडू
Public Figure नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया सरोजनी नायडू:- सरोजनी नायडू एक राजनीतिक कार्यकर्ता, नारीवादी, कवयित्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली और भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें कभी-कभी "भारत की कोकिला" (the Nightingale of India) कहा जाता था। (Lotpot Personality)
सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 में हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सैनानी और माॅडर्न भारत की कवियित्री थी। उनका जन्म हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था और पढ़ाई चेन्नई, लंदन और कैंब्रिज में हुई थी। (Lotpot Personality)
16 साल की उम्र में उन्हें हैदराबाद के निजाम से स्कालरशिप मिली...
16 साल की उम्र में उन्हें हैदराबाद के निजाम से स्कालरशिप मिली और वह लंदन के किंग काॅलेज में पढ़ने चली गयी और उसके बाद उन्होंने कैंब्रिज के गिरतोन काॅलेज से पढ़ाई की। (Lotpot Personality)
इंग्लैंड में उनकी मुलाकात नोबेल सम्मानित आर्थर साइमन और एड्मोंड गुस्से से हुई। गुस्से ने सरोजनी को भारतीय थीम पर बने रहने की सलाह दी और उनकी कविताओं को माॅडर्न भारत पर लिखने के लिए कहा। (Lotpot Personality)
सरोजनी नायडू पहली भारतीय महिला थी जो भारतीय नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रपति बनी थी और वह भारत के राज्य की गवर्नर बनने वाली पहली महिला थी।
19 साल की उम्र में उन्होंने डाॅक्टर गोविंदराजुलू नायडू से शादी की और एक खुशहाल जिन्दगी जीते हुए चार बच्चों जयसूर्या, पद्म, रणधीर और लेलमान को जन्म दिया।
2 मार्च, 1949 में सरोजनी नायडू की मृत्यु उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई। (Lotpot Personality)
sarojini-naidu-history | sarojini-naidu | sarojini-naidu-kavita | nightingale-of-india | sarojini-naidu-education | sarojini-naidu-biography | srojnii-naaydduu