Travel: भारत का नियाग्रा फाल्स

अगर आप नियाग्रा फाल्स (Niagara Falls) जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपका भारत से ओंटारियो जाने का खर्चा बचा सकती है क्योंकि भारत में भी एक नियाग्रा फाल्स है।

By Lotpot
New Update
indian niagra falls

भारत का नियाग्रा फाल्स

Travel भारत का नियाग्रा फाल्स:- अगर आप नियाग्रा फाल्स (Niagara Falls) जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपका भारत से ओंटारियो जाने का खर्चा बचा सकती है क्योंकि भारत में भी एक नियाग्रा फाल्स है। (Travel)

भारत के नियाग्रा फाल्स कहा जाने वाला, चित्रकोट झरना बस्तर जिले के दक्षिण जगदलपुर में स्थित है।

ओडिशा (Odisha) के कालाहांडी जिले से निकलने वाली इंद्रावती नदी (Indravati River) 29 मीटर की ऊँचाई से गिरकर इस झरने को बनाती है...

indian niagra falls

ओडिशा (Odisha) के कालाहांडी जिले से निकलने वाली इंद्रावती नदी (Indravati River) 29 मीटर की ऊँचाई से गिरकर इस झरने को बनाती है। चित्रकोट 100 फीट ऊँची और 1000 फीट चैड़ी है और यही वजह है की यह भारत का सबसे बड़ा झरना है। इस झरने को इसके घोड़े की नाल जैसे आकार की वजह से नियाग्रा फाल्स कहा जाता है। (Travel)

चित्रकोट से एक सेकेन्ड में करीब 20 लाख लीटर पानी बहता है। कहा जाता है कि पानी के बहने का प्रेशर करीब 500 हाथी के वजन के बराबर है।

Indian niagra falls

इस जगह पर जाने के लिए बारिश का मौसम सबसे ज्यादा बढ़िया है। झरने के फुहारे से निकलता इंद्रधनुष देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। (Travel)

झरने के नीचे बने तालाब पर शिवलिंग और लोहे के त्रिशूल है। इसके बाँए तरफ हिन्दुओ का भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है और इसके अलावा यहाँ पर्वतीय गुफाएँ है।

छत्तीसगढ़ में इस खूबसूरत जगह पर पूरे देश से काफी पर्यटक पहुँचते है। यहाँ पर रायपुर एयरपोर्ट से कार में जाने के लिए पांच घंटे लगते है। इस जगह पर जगदलपुर रेलवे स्टेशन से भी जाया जा सकता है। धार्मिक स्थान के अलावा चित्रकोट में पानी की कई कलाये भी होती है। (Travel)

lotpot E-Comics | travel places in India | travel destinations India | travel Niagra Falls of India | Travel Chandigarh | Chandigarh Tourism | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स

यह भी पढ़ें:-

Travel: थार रेगिस्तान के मध्य में बसा है जैसलमेर

Travel: बाघों के उच्चतम घनत्व में से एक है बांधवगढ़

Travel: वैष्णवों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है गोवर्धन

Travel: पश्चिम बंगाल का शानदार हिल स्टेशन है मिरिक