क्राफ्ट : आसान कागज की कला से बनायें कागज का पंखा

Craft Time: गर्मी के मौसम में ये कागज का पंखा है बड़े काम की चीज़, ये आपको पसीना बिलकुल भी नहीं आने देगा। कागज़ के पंखे को बनाने के लिए आपको बहुत कम सामान चाहिए और यह बनाने में भी बहुत आसान है। आइये हम आपको बताते हैं कैसे?

By Lotpot
New Update
Craft Time Make a paper fan with easy paper art

सामग्रीः

कागज का टुकड़ा

क्रेयाॅन रंग

टेप

स्टेप 1ः

अपने कागज पर अपना पसंदीदा डिजाइन बना लें। इसके लिए आप पेंसिल से डिजाइन बनायें और फिर अपने पसंदीदा रंग से उसे भरें। अगर यह कोई खास छुट्टी के लिए है तो आप हर छुट्टी के लिए इसे सजाएं।

Craft Time Make a paper fan with easy paper art Craft Time Make a paper fan with easy paper art

स्टेप 2ः

कागज के एक कोने से शुरू करे और एक एक इंच फोल्ड करें और दूसरा फोल्ड उल्टी दिशा में करें। यह प्रक्रिया तब तक करे जब तक कागज पूरा फोल्ड न हो जाये।

Craft Time Make a paper fan with easy paper art Craft Time Make a paper fan with easy paper art

स्टेप 3ः

कागज के एक हिस्से के दोनों किनारों को पकड़े और आपस में जोड़ दें, इसके बाद दूसरे हिस्सा खुला रहेगा जिससे पंखा बनेगा।

Craft Time Make a paper fan with easy paper art

स्टेप 4ः

अपने पंखे को इक्कठा रखने के लिए किनारों को टेप से जोड़ दें।

बस फिर क्या, आपका कागज का पंखा तैयार है, हवा खाने के लिए.

यहाँ और एक क्राफ्ट है आपके लिए : Craft : खरगोश बनाने की कला सीखें