/lotpot/media/media_files/IRzRM7FrIC1gWvhchpka.jpg)
आईस्क्रीम की तीलियों से फोटो फ्रेम
Craft Corner आईस्क्रीम की तीलियों से फोटो फ्रेम:-
सामग्री- आइस्क्रीम की तीलियां, गोंद, रंग, मोटी तार (Craft's Corner)
हम जिस इंसान को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं उसे हम अपने पास कैसे रखते हैं? हम उनकी फोटो को फोटो फ्रेम में लगाकर अपने पास रखते हैं ताकि हम उनको देख सकें। कितना मज़ा आएगा अगर हम खुद फोटो फ्रेम बनाए तो और इन्हें बनाना काफी आसान भी है। (Craft's Corner)
विधि:
स्टेप 1- आइस्क्रीम की करीब 15 तीलियां इक्ट्ठी करें। फ्रेम का बेस बनाने के लिए चित्र के अनुसार आइस्क्रीम की तीलियों को जोड़ें।
स्टेप 2- हर साइड से आधा इंच जगह छोड़ें और फ्रेम का ऊपरी हिस्सा बनाने के लिए चार तीलियां ऊपर से चिपकाएं।
स्टेप 3- तीलियों के बीच की खाली जगह में से फोटो डालें। (Craft's Corner)
स्टेप 4- अब एक मोटी तार लें और उसका लूप बना लें। लूप के दोनों आखिरी हिस्सों को फ्रेम के पीछे लगाएं। अब आप अपना फोटो फ्रेम टांग भी सकते हैं। (Craft's Corner)
आप अपने फोटो फ्रेम को और भी आकर्षक बनाने के लिए उसपर अलग-अलग डिजाइन बना सकते हैं। (Craft's Corner)
lotpot | lotpot-e-comics | kids-craft-corner | craft ideas for kids | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | क्राफ्ट टाइम