/lotpot/media/media_files/5bBSkUmznDoBOjuLzcyx.jpg)
स्टीमर क्राफ्ट
Craft Corner स्टीमर क्राफ्ट:- नन्हे पाठकों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा क्राफ्ट आईडिया जो आप सभी ने मेलों में ज़रूर देखा होगा, यह एक ऐसा क्राफ्ट आईडिया है जिसको बच्चे बनाने के बाद उसका भरपूर लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस क्राफ्ट आईडिया के बारे में। (Craft's Corner)
सामग्री:-
1) एक साबुन की डिश
2) एक खाली टिन कैन
3) मोमबत्ती (Craft's Corner)
4) माचिस की डिब्बी
5) एक पतली तार (Craft's Corner)
6) एक धातु का ढक्कन
बनाने की विधि:-
स्टेप 1- बिना छेद वाला एक साबुन की डिश ले लो। फिर दोनों तरफ एक दूसरे के सामने छेद कर लें।
स्टेप 2- अब इन छेदों में पतली तार डालें और दोनों कोनों पर गांठ बांध लें। (Craft's Corner)
स्टेप 3- अब टिन के कैन को थोड़े पानी से भर दें और उसका ढक्कन ज़ोर से बंद कर लें। अब कैन के ऊपरी हिस्से में छेद कर लें। अब कैन को साबुन की डिश पर तारों के ऊपर रखें।
स्टेप 4- अब मोमबत्ती के हिस्से कर लें और उसे धातु के ढक्कन के ऊपर रख दें। अब इस ढक्कन को साबुन की डिश पर टिन कैन के नीचे रख दें और मोमबत्ती को जला दें। (Craft's Corner)
अब आपका स्टीमर बनकर तैयार है। अब आप इसे पानी से भरे टब के अंदर डाल सकते हैं। जैसे ही पानी गर्म होगा आपका स्टीमर चलने लगेगा।
lotpot-e-comics | kids-craft-ideas | kids-craft-corner | Steamer Craft | kids-craft | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | kraaphtt-ttaaim