क्राफ्ट: बच्चों के लिए फूलों का एक्सपेरिमेंट

Easy Science Craft: यह एक्सपेरिमेंट बच्चों को पौधों और फूलों के बारे में बताने के लिए उम्दा है और कैसे वह पनपते है। यह एक मजेदार एक्सपेरिमेंट है।

New Update
Easy Craft: Experiment with flowers for children

Easy Science Craft: यह एक्सपेरिमेंट बच्चों को पौधों और फूलों के बारे में बताने के लिए उम्दा है और कैसे वह पनपते है। यह एक मजेदार एक्सपेरिमेंट है।

सामग्रीः

सफेद फूल

खाने का रंग

शीशे के गिलास

कैंची

Easy Craft: Experiment with flowers for children

करने का तरीकाः

सबसे पहले फूलों को नीचे से थोड़ा काट ले ताकि वह शीशे के गिलास में फिट हो जाये। फूलों को काटने से वह रंगीन पानी को जल्दी से निगल लेता है।

अपने शीशे के गिलास को पानी से भरे और उसमें कुछ खाने के रंग की बूंदे डाले और इसके बाद इसमें फूल डाले।

बच्चों को इसे देखने दे और वह देखेंगे की फूलों का रंग कैसे रंगीन पानी में अपने आप बदलेगा। फिर फूलों को धूप में रखे। बच्चों को अगले कुछ दिनों तक फूलों को रंग बदलते देखने दे।

यह कोई जादू नहीं बल्कि विज्ञान है लेकिन यह एक्सपेरिमेंट फिर भी जादुई है। रोसी और ज्वेल हर दिन अपने फूलों के रंग को बदलता देख काफी खुश होते थे।

14 दिनों बाद उनके फूल ऐसे दिखते थे।

Easy Craft: Experiment with flowers for children

रंग बिरंगे और मजेदार।

और ये क्राफ्ट भी भी देखें : Craft Time : आसान कागज की कला से बनायें कागज का पंखा

आप हमारा लोटपोट पेज भी लाइक कर सकते हैं इसलिए यहाँ जाएँ Facebook Page