स्वस्थ लाइफ स्टाइल यानी फ्री दवाइयां

सुखी जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी होता है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों का पालन करना जरूरी है। ये आदतें मुफ्त की दवाईयों की तरह हैं जो हमें स्वस्थ और प्रसन्न रख सकते है। आज हम ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में चर्चा करेंगे।

By Lotpot
New Update
Healthy lifestyle means free medicines

सुखी जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी होता है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों का पालन करना जरूरी है। ये आदतें मुफ्त की दवाईयों की तरह हैं जो हमें स्वस्थ और प्रसन्न रख सकते है। आज हम ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में चर्चा करेंगे।

1. व्यायाम: दिनभर में कम से कम तीस मिनट तक किसी भी तरह के व्यायाम जैसे योगा, साइक्लिंग, स्विमिंग, जॉगिंग, नृत्य, पदयात्रा या कोई भी कसरत करने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रॉंग होता है और हमें मानसिक मजबूती मिलती है।

2) टहलना: टहलना एक सरल लेकिन शक्तिशाली माध्यम है जो हमारे स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है। सुबह और शाम 15 मिनट से आधा घंटा टहलने से तनाव कम होकर हृदय मजबूत होता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त होता है।

3) उपवास: डॉक्टर से सलाह लेकर उपवास करने से हमारा शरीर विष मुक्त होता है, यह बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ साथ इंसुलिन को नियंत्रित करके शुगर लेवल संतुलित करता है। अगर पूरे दिन का उपवास संभव न हो तो आधे दिन का भी रख सकते हैं इस दौरान पानी और फलों का सेवन करना चाहिए।

4) अपने परिवार के साथ भोजन करना: इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य में अद्भुत सुधार हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि जो बच्चे अपने परिवार के साथ मिल बैठकर नियमित रूप से खाना खाते हैं, वो पढ़ाई और सेल्फ कॉन्फिडेंस में बेहतर होते हैं।

5) हँसना और खुश रहना : हँसने से शरीर में एंडोर्फिन उत्पन्न होता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक हैं और तनाव हार्मोन को कम करके मूड अच्छा करता। हँसने से हमारी इम्यून सिस्टम अच्छी होती है।

6) गहरी नींद: हर रोज कम से कम 7 घंटे सोने से शरीर के अंदरूनी सेल्‍स की मारम्म्त होती है, याददाश्त तेज होती है, तनाव कम होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

7). अपनों के साथ समय बिताना : अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें तनाव कम करने में मदद करता है और हमें अपनेपन का एहसास दिलाता है।

8) खुश रहना: खुश रहना अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। यह हमें सकारात्मक रहने में मदद करता है और बीमारियों के खतरे को कम करता है।

9) कभी कभी मौन रहना : मौन व्रत हमें अपने मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है।

10) लोगों का सहयोग लेना : जब काम का बोझ ज्यादा हो तो अपने सहयोगियों की मदद लेने से शर्माना नहीं चाहिए। इससे तनाव कम हो जाता है।

11) संतुलित आहार खाना: संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,, हरी और रंगीन सब्जियां, दूध, दही, फल, हर तरह की दालें, बीज, नट्स होना चाहिए।

12) पर्याप्त पानी पीना: हमारे शरीर के ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है जिससे शरीर तर और तरोताजा रहता है।

13) प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज: प्रोसेस्ड और जंक फूड में बहुत चीनी, नमक और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और हमें बीमार कर देते हैं।

14) ध्यान लगाने का अभ्यास: मन को शांत और तनाव मुक्त करने के लिए मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना चाहिए जो हमारे एकाग्रता में सुधार लाता है।

15) प्रकृति के बीच समय बिताना: प्रकृति का हमारे मन और शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है जो हमें तनाव मुक्त और खुश रखता है।

16. शारीरिक स्वच्छता बनाए रखना: अच्छी शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने और हाथ मुँह धोते रहने से रोगों से बचा जा सकता है।

17 पढ़ने की आदत : पढ़ना हमारे ज्ञान बढ़ाने के साथ साथ तनाव को कम करने में मदद करता है।

18 वॉलंटियर बनना : दूसरों की मदद करने से मन में प्रसन्नता और शांति आती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

19. कृतज्ञता का अभ्यास करना: जीवन में जिसने कभी भी आपकी थोड़ी सी भी मदद की हो उनके प्रति आभारी होने से हमें मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।

★सुलेना मजुमदार अरोरा ★