/lotpot/media/post_banners/TLCbKigVgxu8We2TD5kk.jpg)
Janmashtami: हिन्दू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार जन्माष्टमी (कृष्ण जयंती) भगवन कृष्ण का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। श्री कृष्ण भगवन विष्णु के 8वे अवतार थे , जिन्होंने भगवत गीता में सन्देश दिया था। जो हर हिन्दू के लिए मागदर्शन है।
पूरे भारत में कृष्ण के मंदिर में समारोह और प्रार्थना होती है। कृष्ण जन्म के दिन लोग व्रत रखते है और आधी रात तक पूजा करते है, कहा जाता है की श्री कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था।
परंपरा के अनुसार, कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में हुआ था। इस क्षेत्र में कृष्ण लीला पर कार्यक्रम किया जाता है, जिसमे कृष्ण की जिन्दगी के कुछ दृश्यों को दर्शाया जाता है।
कृष्ण की जिन्दगी पर आधारित कहानियों पर भारत के अलग अलग हिस्सों में कई पंरम्पराये निभाई जाती है। उदाहरण के तौर पर कहा जाता है कि जब कृष्ण बच्चे थे तब उन्हें दूध और मक्खन बहुत अच्छा लगता था और उनसे यह छुपाकर रखना पड़ता था। यह कहानी बच्चों के लिए मटके लटकने वाले खेल में दिखाई देती है।
तमिलनाडू में पैसों से भरे मटको को ऊपर लटकाया जाता है और कृष्ण का रूप धारण करके लड़के खम्बे पर चढ़कर इसे तोड़ने कि कोशिश करते है और नीचे खड़े लोग उनपर पानी फेंकते है।
महाराष्ट्र में इस त्योहार को गोविंदा कहा जाता है और इस त्यौहार में छाछ से भरे हुए मटको को लटकाया जाता है और लड़को का झुण्ड एक दूसरे से प्रतियोगिता करते हुए ज्यादा से ज्यादा मटकोें को तोड़ने कि कोशिश करते है।
कई रंगीन कहावतों में कृष्ण कि जिन्दगी के बारे में बताया गया है। बचपन में कृष्ण अपनी शरारतों के लिए जाने जाते थे कि कैसे वह माखन चुराकर खाते थे और हाथ में माखन की गेंद बनाकर नाचते थे।
बड़े होकर वह नर्तक और प्रेमी के रूप में जाने गए जो महिलाओं के इर्द गिर्द घूमते थे। एक कहानी में कहा गया है की उन्होंने एक सांप के सर पर खड़े होकर भी नाच किया है।