/lotpot/media/post_banners/tDIoFJIPdupukbWI6cq0.jpg)
एशिया के प्रमुख मनोरंजन नेटवर्क ने JioTV स्पेशल के एक कड़ी के रूप में JioTV पर Animax के लॉन्च के साथ भारत में अपने प्रसार की घोषणा की।
सोशल मीडिया, फैंस और आम जनता की जबरदस्त डिमांड पर भारत में दर्शक अब अपने सर्वश्रेष्ठ जापानी एनीमे की असंख्य स्ट्रीम का आनंद ले सकते हैं, जिसमें नवीनतम और क्लासिक एनीमे टाइटल, कभी भी, कहीं भी शामिल हैं। मनोरंजन का सुपर-ऐप – JioTV भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो 12 जॉनर में फैली 16+ भाषाओं में 900+ चैनल्स में हैं। jioTV के विशाल ग्राहक आधार और एनीमे कन्टेन्ट के प्रति देश की बढ़ती मांग, साथ ही एनीमे और जापानी पॉप-संस्कृति फैंस कम्युनिटी के साथ यह साझेदारी भारत में केसी ग्लोबल मीडिया के पकड़ को बढ़ाती है।
केसी ग्लोबल मीडिया के सह-संस्थापक और अध्यक्ष एंडी कपलान, ने कहा, “भारत अपनी मजबूत डिमांग और टीवी दर्शकों के लिए डिजिटल फर्स्ट और ओटीटी सामग्री के विकास के लिए एक प्रमुख बाजार रहा है, और आगे यह 5G के साथ आगे बढ़ेगा।
सबसे बड़े एनीम खिताब के अपने इंक्लूसिव क्यूरेशन के साथ, एनिमैक्स एक एक्शन, रोमांस, डरावनी, अलौकिक, विज्ञान-फाई और कॉमेडी के जॉनर की पेशकश करता है। यह एशिया के 14 क्षेत्रों में 38.8 मिलियन से अधिक घरों में वर्षों से मनोरंजन करता रहा है। भारत के फैंस अब गोल्डन गुमे, नारुतो, कुरोको बास्केटबॉल गिंटामा, जैसी पुरस्कार विजेता एनीमे एक्शन श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं।
एनिमैक्स की सभी कन्टेन्ट उनके ऑरिजनल जापानी ऑडियो में और अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ स्ट्रीम की जाएगी।
केसी ग्लोबल मीडिया एंटरटेनमेंट दरअसल , एलएलसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक ग्लोबल मल्टी-मीडिया कंपनी है। केसी ग्लोबल मीडिया, (केसीजीएम एशिया) एशिया का प्रमुख मनोरंजन केंद्र है। इनके पास दक्षिण-पूर्व एशिया और कोरिया में प्रीमियम पे-टीवी चैनलों का एक विशाल पोर्टफोलियो है, जिसमें अंग्रेजी भाषा के सामान्य मनोरंजन नेटवर्क एएक्सएन, एनीम चैनल एनिमैक्स, दक्षिण कोरिया का एक और जापानी मनोरंजन चैनल है । केसीजीएम, एशिया और उसके बाहर मनोरंजन के एक नए का मार्ग को मजबूत कर रहा है। एनिमैक्स जापानी एनीमे के लिए एशिया का प्रमुख बेस है और एक्शन, रोमांस, हॉरर, अलौकिक, विज्ञान-फाई, कॉमेडी और स्लाइस-ऑफ-लाइफ जैसी लोकप्रिय शैलियों से कई तरह के कार्यक्रम पेश करते है। उनके हिट सीरीज़ में शामिल हैं, त्सुकिमिची: मूनलाइट फैंटेसी, मुशोकू टेन्सी: जॉबलेस रिनकार्नेशन, ब्लैक क्लोवर, नारुतो, कुरोको बास्केटबॉल और बहुत कुछ।
-सुलेना मजूमदार अरोड़ा