/lotpot/media/media_files/2025/03/18/amazon-is-amazon-677365.jpg)
कमाल का जंगल है अमेजॉन : अमेजॉन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट (वर्षावन) है।दक्षिणी अमरीका से ब्राजील तक फैले इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर यह कोई देश होता तो दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता। दुनिया की 20 प्रतिशत ऑक्सीजन यहीं से आती है, इसलिए इसे 'पृथ्वी के फेफड़े' भी कहते हैं। यह जंगल 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है।
अमेजॉन के जंगल को एक तरफ दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल भी कहा जाता है तो दूसरी तरफ सबसे सुंदर, एक तरफ इसे खतरनाक जानवरों के लिए जाना जाता है तो दूसरी तरफ इससे मिलने वाले साफ पानी के लिए माना जाता है ।
/lotpot/media/media_files/2025/03/18/amazon-is-amazon-2-162630.jpg)
एक रिसर्च में पाया गया कि अमेजॉन बेसिन जितना कार्बन ग्रहण करता है, वह कई देशों द्वारा हुए उत्सर्जन से मैच करता है।
अमेजॉन रेनफॉरेस्ट का असर केवल क्षेत्रीय जल चक्र पर नहीं होता, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर होता है।
अमेजन के जंगलों में जिस तरह बारिश होती है, वह क्षेत्रों से होते हुए पहाड़ों के कोने तक पहुंचती है। इसके पास वह क्षमता है कि वह जितनी बारिश पाता है, उसकी आधी प्रोड्यूस कर देता है। यह चक्र एक नाजुक संतुलन है, जिसके टूटने पर गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
/lotpot/media/media_files/2025/03/18/amazon-is-amazon-1-420693.jpg)
यहां 3 हजार से ज्यादा प्रजातियों की मकड़ियां भी पाई जाती हैं, जिनमें ज्यादातर जहरीली होती हैं। टोरैन्टुला मकड़ी को सबसे खतरनाक माना जाता है।
अमेजॉन के जंगल 9 देशों में फैले हैं। इनका करीब 60 प्रतिशत ब्राजील, 13 प्रतिशत पेरू, 10 प्रतिशत कोलम्बिया और बाकी का हिस्सा इक्वाडोर, गुयाना, वेनेजुएला, बोलीविया, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना से होकर गुजरता है।
बता दें कि पृथ्वी पर जितने जीव हैं, उनके एक-तिहाई को एक साथ आप अमेजॉन के जंगलों में ही देख सकते हैं। यहां 390 अरब पेड़ हैं, जिनमें से 16 हजार से अधिक उनकी प्रजातियां हैं। इतना ही नहीं, यहां 400 से ज्यादा आदिम जनजातियां भी रहती हैं। इन जनजातियों का बाहरी दुनिया से किसी तरह का संबंध नहीं है।
