बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर- शिक्षा का हथियार

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर देश के सबसे महान राजनेताओं में से एक हैं। बचपन से ही जातिगत भेदभाव का शिकार हुए भीमराव ने समाज को छूआछूत और अस्पृश्यता से छुटकारा दिलाने में ही अपना जीवन लगा दिया।

New Update
Babasaheb Bhimrao Ambedkar- Weapon of Education
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर देश के सबसे महान राजनेताओं में से एक हैं। बचपन से ही जातिगत भेदभाव का शिकार हुए भीमराव ने समाज को छूआछूत और अस्पृश्यता से छुटकारा दिलाने में ही अपना जीवन लगा दिया। आज बताते हैं उनके बचपन का वो किस्सा, जिसका उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा।

 बचपन में एक बार भीमराव अपने भाई और बहन के साथ रेल में सवार होकर अपने पिता से मिलने के लिए रवाना हुए। जोकि  ब्रिटिश भारतीय सेना में सिपाही थे और एक छावनी में काम करते थे।  जब वे ट्रेन से उतरे तो स्टेशन मास्टर ने उन्हें पास बुलाकर कुछ पूछताछ की। जैसे ही स्टेशन मास्टर को उनकी जाति का पता चला, वह 5 कदम पीछे हट गया। 
इसके आगे जाने के लिए उन्होंने तांगा लेने की कोशिश की, मगर कोई तांगेवाला उनकी जाति के चलते उन्हें ले जाने को तैयार नहीं होता था। एक तांगावाला तैयार हुआ मगर उसने शर्त रखी कि तांगा बच्चों को खुद ही हांकना होगा। भीमराव खुद तांगे को हांककर ले गए. बीच रस्ते तांगेवाला तो खुद उतरकर एक ढाबे पर उतरकर भोजन करने लगा, मगर बच्चों को अंदर नहीं घुसने दिया गया।

भीमराव के दिलो-ज़ेहन में अपने हालात का यह भीषण एहसास बेहद तीखा घाव कर गया। वह समझ गए कि छूआछूत की दीवार को गिराने के लिए शिक्षा की चोट करनी जरूरी है। उन्होंने बम्बई से मेट्रिकुलेशन की, जहां उनकी योग्यता को देखकर बड़ौदा के तत्कालीन महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने उनकी आर्थिक मदद की। उन्होंने आंबेडकर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति दी। इस तरह आंबेडकर का विदेश में पढ़ने का सपना साकार हुआ! छात्रवृत्ति के दम पर ही वे अमेरिका और फिर लंदन पढ़ने गए। उनकी अकादमिक उपलब्धियों के चलते उन्होंने अंग्रेजो का ध्यान अपनी ओर खींचा और आगे चलकर देश की राजनीति को बदलकर रख दिया। अपनी मेहनत और पढ़ाई के बल पर हुए न सिर्फ भारत के पहले कानून मंत्री बने बल्कि भारत के संविधान को लिखकर संविधान के निर्माता भी कहलाए।

और पढ़ें : 

प्रथम महिला राष्ट्रपति: प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय

जगत प्रकाश नड्डा: भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता

Lalit Modi : आईपीएल के संस्थापक और क्रिकेट में नई क्रांति के जनक

Arundhati Roy: प्रसिद्ध लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता का जीवन परिचय