/lotpot/media/media_files/7l3C5gxWizzb063DHyrA.jpg)
शांति पुरुष लाल बहादुर शास्त्री
Public Figure शांति पुरुष लाल बहादुर शास्त्री:- 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगल सराय में पैदा हुए देश को जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लालबहादुर शास्त्री, भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वे 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। (Lotpot Personality) शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। लाल बहादुर शास्त्री जी को शांति पुरुष का उपनाम भी दिया गया क्योंकि महात्मा गांधी जी को अपना गुरु मानने वाले शास्त्री जी ने हमेशा आक्रामकता के बजाय शांति का मार्ग पसंद किया था। (Lotpot Personality)
लाल बहादुर शास्त्री को गांधी जी के साथ मात्र 17 साल की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम के समय जेल भेजा गया...
लाल बहादुर शास्त्री को गांधी जी के साथ मात्र 17 साल की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम के समय जेल भेजा गया। (Lotpot Personality)
उन्होंने नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया और दो साल के लिए जेल गए। उन्होंने अपने शासनकाल में राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रूस के दौरे के दौरान 1966 में रूस के ताशकंद में उनकी रहस्यमय ढंग से मृत्यु हो गई। (Lotpot Personality)
lotpot-latest-issue | lotpot-diamonds | लोटपोट हीरे