/lotpot/media/media_files/Cxb4oCCLj6T3I6OGyJt9.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल हाॅल ऑफ फेम सुनील गावस्कर
Public Figure: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल हाॅल ऑफ फेम सुनील गावस्कर:- सुनील मनोहर गावस्कर (Sunil Gavaskar) को सनी और लिटिल मास्टर के नाम से भी बुलाया जाता है। सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 में मुंबई में हुआ था। (Lotpot Personality)
सुनील गावस्कर एक महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, जोे महान ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाने जाते है ।
गावस्कर ने भारतीय टीम की 47 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 16 साल के अपने करियर में उन्होंने उम्दा ढंग से 125 टेस्ट खेले। (Lotpot Personality)
गावस्कर को अपने अंकल माधव मंत्री की देखरेख में बाॅम्बे में क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली।
और पढ़ें : सचिन तेंदुलकर के बारे में 10 रोचक जानकारी
घरेलू क्रिकेट में गावस्कर के शानदार खेल ने राष्ट्रीय खेल में उनके लिए रास्ता खोल दिया और उन्हें 1971 में हुए सबसे मुश्किल वेस्ट इंडीज के दौरे के लिए चुना गया। उस दौरे में न उन्होंने 774 रन बनाये बल्कि कई दौरों में गावस्कर ही इकलौते बल्लेबाज थे जिसे वेस्ट इंडीज के बाॅलर आउट नहीं कर पाते थे। 33 टेस्ट सेंचुरी का उनका विश्व रिकाॅर्ड 19 साल तक कायम रहा और उनके इस रिकाॅर्ड को सचिन तेंदुलकर ने 2005 में तोड़ा। (Lotpot Personality)
सिर्फ 5.5 फीट लम्बे गावस्कर शार्ट पिच बोलिंग के मास्टर थे। गावस्कर ने कई रिकाॅर्ड तोड़े...
सिर्फ 5.5 फीट लम्बे गावस्कर शार्ट पिच बोलिंग के मास्टर थे। गावस्कर ने कई रिकाॅर्ड तोड़े जिसमें उनके खुद का बनाया हुआ टेस्ट रिकाॅर्ड 236 नाॅट आउट का रिकाॅर्ड शामिल है। इस रिकाॅर्ड को तेंदुलकर ने तोड़ा।
वह इकलौते भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने तीन मौकों पर दोहरा शतक बनाया। गावस्कर पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में 10,000 रन बनाये। वह बेहतरीन फील्डर थे, जिन्होंने अपने करियर में 108 कैच लिए। विकेटकीपर को छोड़कर वह पहले भारतीय थे जिन्होंने 100 कैच लिए थे। (Lotpot Personality)
1987 में उनकी रिटायरमेंट के बाद गावस्कर ने कई भारतीय अखबारों और मैगजीन के लिए आर्टिकल लिखे और वह काफी इज्जतदार टेलीविजन कमेंटेटर भी है। गावस्कर को 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल हाॅल ऑफ फेम में नियुक्त किया गया। (Lotpot Personality)
Sunil Gavaskar Facts | Rochak Baatein | LotpotWiki | Interesting Facts | IndiaFacts | History | Gk | Amazing | लोटपोट | lottpott-hiire
यह भी पढ़ें:-