/lotpot/media/post_banners/9DQtbcBdjOj0H7ymbaN8.jpg)
Some interesting things to know about Ganesh Chaturthi: यह भव्य त्योहार हिन्दुओ के प्यारे हाथी के सिर के भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है जो सारे दुःख दूर करके अच्छा भाग्य लाते है। महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडू, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के राज्यों में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का मजा उठाने के लिए मुंबई शहर सबसे बढ़िया शहर है। प्रभादेवी इलाके में मौजूद सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में खास समारोह मनाया जाता है जो भगवान् गणेश को अर्पित होता है।
इस त्योहार के मौके पर गणेश की मूर्तियों को लोग घरों और मंदिरो में सजाकर रखते है। कलाकार महीनों से सुन्दर सुन्दर मूर्ति बनाने के काम में लग जाते है। गणेश उत्सव Ganesh Chaturthi की पहली रात को चाँद को देखना पाप माना जाता है क्योंकि जब भगवान गणेश अपने वाहन यानी चूहे से गिरे थे तो चाँद भगवान गणेश पर हंस रहे थे।
और पढ़ें : बाल कहानी : बोलने वाली मूर्ति का रहस्य
आखिरी दिन अनंता चतुर्दशी के दिन मूर्तियों को लोग पैदल चलकर और मस्ती में गाते और नाचते समुन्द्र की तरफ लेकर जाते है और गणेश जी का विसर्जन करते है। सिर्फ मुंबई में ही हर साल करीब 150.000 मूर्तिया विसर्जित की जाती थी।
आजकल पर्यावरण की वजह से इको फ्रेंडली मूर्तिया विसर्जित की जाती हैं।