Motivational : जो कुछ भी है हमारे पास है उसका सम्मान करो
Motivational : शहर के पास वाली बस्ती में एक छोटा सा गरीब नेत्रहीन लड़का रहता था। वो रोज़ सुबह मुख्य सड़क के किनारे एक तख्ती लेकर बैठ जाता था। तख्ती पर लिखा था, "मेरी मदद कीजिये, मैं एक गरीब अंधा लड़का हूँ।" दिन भर वो लड़का वहीं बैठा रहता लेकिन लोग उसपर ध्यान नहीं देते थे। कभी कभार कोई एक दो रुपये उसके कटोरे में डाल देता था। शाम को वो थक हार कर अपनी झोपड़ी में लौट जाता था। ऐसा वो रोज़ करता था। एक दिन वो सड़क के किनारे हमेशा की तरह बैठा था कि तभी वहाँ से एक व्यक्ति गुज़रा। उसकी नज़र उस गरीब, नेत्रहीन बच्चे और उसकी तख्ती पर पड़ी ।