होली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए
यह त्योहार चौथी सदी का है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और होली, होलिका को जलाये जाने के अगले दिन मनाया जाता है। होली शब्द होलिका में से निकला है। होलिका राजा हिरण्याकश्यप की राक्षसी बहन थी। राजा हिरण्याकश्यप भगवान की भक्ति करने के कारण काफी शक्तिशाली था और वह लोगों से खुद को भगवान बुलवाता था और जो कोई उसे भगवान नहीं कहता था उसे वह मार देता था।