/lotpot/media/media_files/wjSbVkYwtfABzSgyW00c.jpg)
प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है तीर्थन घाटी
Travel प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है तीर्थन घाटी:- अनछुई और रहस्यमयी सुंदरता की जमीन तीर्थन घाटी एक ऐसी जगह है जहाँ पर अधिक संतुष्टि का एहसास होता है। महान हिमालय राष्ट्रीय पार्क से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह रोमांचक क्रियाएं करने के लिए बहुत उम्दा है और यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है। (Travel)
बर्फ से ढकी हिमालय की चोटी तीर्थन नदी के ऊपर दिखती है और यह घाटी ट्राउट मछली के लिए बहुत चर्चित है और हैरानी की बात है की यहाँ पर बहुत से विदेशी आते हैं। जादुई जगह और हरियाली से भरपूर रास्ते, अनूठे गांवों में ले जाते है, जहाँ पर पूरे साल खूबसूरत मौसम रहता है। तीर्थन घाटी उन लोगों के लिए उम्दा पर्यटन स्थल है जो रोमांच के साथ शांति पसंद करते हैं।
नदी पार:
तीर्थन घाटी में नदी पार करना उन लोगों के लिए एक उम्दा रोमांचक खेल है जो इस शांत घाटी में कुछ अधिक रस चाहते हैं। इंसान को एक सुरक्षित रस्सी के साथ बांधा जाता है और उसे एक कोने से दूसरे कोने तक नदी के ऊपर धकेल दिया जाता है। इस क्रिया को करते हुए नदी का ठंडा पानी जब लोगों पर पड़ता है तो वह उनका हौंसला दुगना कर देता है। (Travel)
हिमालय राष्ट्रीय पार्क में ट्रैकिंग:
हिमालय राष्ट्रीय पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सौगात है। हरे भरे जंगलों से लेकर खूबसूरत फूल, बहती नदियाँ दिल खुश कर देते हैं और कई रास्तों में लोगों के घर भी बने हुए हैं। मुश्किल रास्ते को देखते हुए हर किसी को आधा दिन, पूरा दिन, रात भर और कई दिनों तक कैंपिंग करने का विकल्प दिया जाता है। (Travel)
ट्राउट मछली पकड़ना:
मछली पकड़ने के लिए तीर्थन नदी से ज्यादा अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। इस साफ नदी में भूरे और इंद्रधनुषी रंग की मछली होती है और यह पर्यटकों का प्रिय स्थल बन गया है। (Travel)
झरने:
एक ही जगह पर कुछ दूरी पर स्थित दो झरनों का दृश्य आपका दिल खुश कर देगा। एक ही निशान पर स्थित यह झरने एक दूसरे से पैदल के रास्ते पर 1 घंटे की दूरी पर स्थित हैं। (Travel)
lotpot E-Comics | travel places in India | travel destinations India | Travel Tirthan valley | Tirthan valley guide | Tirthan valley | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | ट्रेवल | ट्रेवल तीर्थन घाटी