गूगल मैप्स टोल फ्री फीचर क्या है?

Google Maps Toll Free Feature : गूगल हमारे जीवन में  इतना जरूरी हो गया है कि उसके बिना मॉडर्न जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गूगल के ढेर सारे ऐप्स हमें दुनिया के साथ जोड़े रखने और हर तरह की जानकारी  देने का  माध्यम बन गया है।

New Update
What is Google Maps Toll Free Feature?

Google Maps Toll Free Feature : गूगल हमारे जीवन में  इतना जरूरी हो गया है कि उसके बिना मॉडर्न जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गूगल के ढेर सारे ऐप्स हमें दुनिया के साथ जोड़े रखने और हर तरह की जानकारी  देने का  माध्यम बन गया है। जब हम अनजान रास्तों से गुजरते हैं तो यही गूगल हमें गूगल मैप्स के द्वारा सही पते पर ले जाती है।  गूगल मैप्स पर डिपेंडेंट यात्रियों के लिए एक खुशखरी यह है कि गूगल का आने वाला  टोल फीचर वर्शन उपभोक्ताओं को टोल फ्री रास्तों की जानकारी देगा। फ़िलहाल यह फीचर थोड़े से देशों में उपलब्ध होगा, जैसे भारत, जापान, अमेरिका, इंडोनेशिया। (What is Google Maps Toll Free Feature?)

यानी अगर गूगल मैप  में लोकेशन डालकर हम अपनी यात्रा शुरू करेंगे तो हमें हमारे रास्ते में पड़ने वाले सारे टोल नाके और उसपर लगने वाले  शुल्क के बारे में Google Maps Toll Free Feature हमें जानकारी देगा। इससे यात्री अवेलेबल टोल फ्री रूट्स या सबसे कम टोल फ्री वाले रास्तों का ब्योरा जान सकते है। गुड न्यूज यह है कि यह सुविधा इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और गूगल मैप्स दो हज़ार से ज़्यादा टोल फ्री सड़कों का संपूर्ण डिटेल मुहैया कराएगा।

गूगल के अनुसार, मैप पर टोल की कीमत, लोकल टोलिंग अफसरों द्वारा निर्धारित होगी।  यह टोल फीचर अलग अलग रास्तों के अनुसार अलग अलग टोल हिसाब करने की सुविधा प्रदान करेगा जिसमें टोल पास, सप्ताह का दिन, समय, वगैरा शामिल होगा। गूगल मैप ने नए टोल फीचर के साथ आईओएस यूजर्स के लिए नए अपडेट्स भी जारी की है जो एक नया पिन किए हुए ट्रिप व्हिजेट लाएगा। यह गूगल मैप्स के नए संस्करण में गो टैब में पिन की गई यात्रा दिखाएगा और अराइवल टाइम की भी जानकारी देगा। गूगल मैप्स को होम स्क्रीन पर पिन किए हुए व्हिजेट के अलावा एप्पल वॉच से सीधे सीधे नेविगेशन के साथ अपडेट किया गया है।

इस साल के अंत तक आईओएस  डिवाइस पर गूगल मैप के साथ अन्य शॉर्टकट्स को मिला दिया जाएगा, जिससे यूजर लोग, आईओएस में गूगल मैप से सलग्न शॉर्टकट सेट कर सकते है और स्क्रीन पर 'टेक मी होम' का शॉर्टकट  भी जोड़ सकते हैं जो उसी क्ष्ण एप्पल वॉच पर आपको राह दिखाना शुरू कर देगा।