विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस एक विशेष दिन है जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोग यह चिंतन मनन करते हैं कि धरती की देखभाल कैसे किया जा सकता हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी रक्षा कैसे करें। विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में हुई थी।

By Lotpot
New Update
What is the significance of World Earth Day

विश्व पृथ्वी दिवस एक विशेष दिन है जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोग यह चिंतन मनन करते हैं कि धरती की देखभाल कैसे किया जा सकता हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी रक्षा कैसे करें।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में हुई थी। सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन नाम का एक व्यक्ति प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी पर्यावरणीय समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस नामक एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया, और बहुत से लोगों ने इसमें भाग लिया। तब से, विश्व पृथ्वी दिवस एक ग्लोबल उत्सव बन गया है। पिछले कई दशकों से हमारी पृथ्वी कई चुनौतियों का सामना कर रही है जैसे कि एक्‍सस्ट्रीम मौसम, समुद्र का बढ़ता स्तर, ग्लेशियर का पिघलना, तेल का रिसाव और समुद्र का अम्लीकरण।

इसके निवारण के लिए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दुनिया भर के लोग नए नए पेड़ पौधे लगाने, कूड़ा-कचरा साफ करने और अपने ग्रह को स्वस्थ रखने के तरीकों पर चर्चा करने का कार्यक्रम रखते हैं। दुनिया भर में विश्व धरती दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। कुछ समुदाय पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम, सफाई अभियान और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करते हैं। कई स्कूल और विश्वविद्यालय पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए वाद-विवाद प्रोग्राम रखते हैं, वर्कशॉप्स करते हैं और सेमिनारों तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस मनाना इतना महत्वपूर्ण क्यों है? यह इसलिए क्योंकि पृथ्वी हमारा घर है। यह एक सुरक्षित और स्वस्थ जगह होनी चाहिए। लेकिन सदियों से मनुष्य अपने लाभ के लिए पृथ्वी को नुकसान पहुंचाते आ रहे हैं। दरअसल इंसानो द्वारा किए गए आधुनिकरण का पर्यावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। जनसंख्या में वृद्धि, औद्योगीकरण और शहरीकरण ने प्रदूषण, वनों की कटाई, प्राकृतिक संसाधनों की कमी और जलवायु परिवर्तन को जन्म दिया है।
उदाहरण के लिए, जब हम बहुत अधिक प्लास्टिक का उपयोग करते हैं और उन्हे रीसाइकल करने के बजाय फेंक देते हैं, तो इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जब हम बहुत सारे पेड़ काटते हैं या बहुत अधिक धुएँ के साथ हवा को प्रदूषित करते हैं, तो इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचता है।

तो, हम पृथ्वी को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए क्या कर सकते हैं? हम सब बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि हम ऐसी प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दे जो रिसाइ‍कल ना होता हो। हम कागज, प्लास्टिक और धातु जैसी चीजों को भी रीसायकल कर सकते हैं ताकि लैंडफिल में जाने के बजाय उनका फिर से उपयोग किया जा सके। कई स्कूल और विश्वविद्यालय पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए वाद-विवाद, कार्यशालाओं और सेमिनारों और अन्य गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

एक और चीज जो हम कर सकते हैं वह है कम बिजली का उपयोग करने की कोशिश करना। जब हम रोशनी और इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग नहीं कर रहे होते हैं तो उन्हें बंद कर सकते हैं और ऊर्जा-कुशल बल्बों का उपयोग कर सकते हैं। हम हर समय कार में सवार होने के बजाय पैदल या साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं।

पेड़ लगाना भी बहुत जरूरी है। पेड़ हवा से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में मदद करते हैं, जो एक ऐसी गैस है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। यह हरे भरे पेड़ पौधे, वन्य पशु पक्षियों को रहने का स्थान देते हैं और मिट्टी को धुल कर बह जाने से बचाता है।

हम सभी यह जानने का प्रयास कर सकते हैं कि पृथ्वी को स्वस्थ कैसे रखा जाए। हम किताबें पढ़ सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं और विशेषज्ञों से पूछ सकते है और अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए ?

★सुलेना मजुमदार अरोरा ★