आठ अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

Why is Indian Air Force Day celebrated on 8 October? : आठ अक्तूबर को  इंडियन एयर फोर्स डे का 90 वाँ वर्ष है जिसका उत्सव इस बार एतिहासिक इसलिए है क्योंकि पहली बार इसे नैशनल कैपिटल रीजन के हिन्डॉन एयर बेस से बाहर मनाया जाएगा। यह दुनिया जानती है कि इंडियन एयरफोर्स, यानी भारतीय वायुसेना, दुनिया की सबसे बड़ी और सक्षम वायुसेना में से एक है।

New Update
Why is Indian Air Force Day celebrated on 8 October

Why is Indian Air Force Day celebrated on 8 October? : आठ अक्तूबर को  इंडियन एयर फोर्स डे का 90 वाँ वर्ष है जिसका उत्सव इस बार एतिहासिक इसलिए है क्योंकि पहली बार इसे नैशनल कैपिटल रीजन के हिन्डॉन एयर बेस से बाहर मनाया जाएगा। यह दुनिया जानती है कि इंडियन एयरफोर्स, यानी भारतीय वायुसेना, दुनिया की सबसे बड़ी और सक्षम वायुसेना में से एक है।

भारतीय वायुसेना साल, 1932 में  प्रथम बार आधिकारिक रूप से यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयरफोर्स की सपोर्टिंग एयरफोर्स बनकर काम करना शुरू किया था। अगले वर्ष 8 अक्टूबर को ही भारतीय वायुसेना का प्रथम ऑपरेशनल स्क़्वाडर्न भी बना था, इन वजहों से 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। आइए अब जानते है कि वायुसेना का सबसे महत्वपूर्ण काम क्या है, तो बता दें कि वायुसेना का सबसे महत्वपूर्ण काम है भारतीय एयरस्पेस अर्थात इंडियन एयरस्पेस की सुरक्षा करना और साथ ही अन्य ऑपरेशन की जाँच करते रहना।

Why is Indian Air Force Day celebrated on 8 October

जब कभी युद्ध छिड़ जाता है तो इसी वायुसेना के फाइटर विमान दुश्मन से भिड़ कर उसे नेस्तनाबूद करने के काम में आता है। यह पथरीली रास्तों और संकरी जगहों पर भी आसानी से घुसकर दुश्मनों की छुट्टी करने में सक्षम है। करगिल युद्ध में भी भारतीय वायुसेना ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। भारतीय वायुसेना, देश की सुरक्षा और अथॉरिटी को भी रेखांकित करने और आर्म्ड फोर्सेस के बलिदान, पर फोकस करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन देशभक्ति और देशवासियों के प्रति  अपने प्यार के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

यह दिवस हमें अपने देश के इतिहास और हमारे महान जवानों के बारे में भी जानकारी देने के लिए  मनाया जाता है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर देश की सुरक्षा की है। भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी परिचालन वायु सेना है। भारतीय वायुसेना द्वारा 170000 से अधिक कर्मियों और 1400 से अधिक विमानों को एंप्लॉयड किया जाता है।

भारतीय वायुसेना का लक्ष्य है, 'गर्व के साथ आकाश को छूना। वायुसेना के इस ध्येय वाक्य को भगवत गीता से लिया गया है। भारतीय वायुसेना, देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के साथ साथ देश में आए कोई भी प्राकृतिक या अप्राकृतिक आपदा जैसे सुनामी, अवेलांच्, साइक्लोन या किसी भी मुसीबत के लिए हमेशा मदद करती है। भारतीय वायुसेना यूनाइटेड नेशन्स पीसमेकिंग मिशन के साथ मिलकर काम करती है।

भारतीय वायुसेना ने अब तक चार युद्ध लड़े है, जिनमे से तीन युद्ध भारत के स्वतंत्रता से पहले पाकिस्तान से और एक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से। भारतीय सेना दिवस पर, भारतिय वायुसेना के विमान अपने दम ख़म को दुनिया के सामने जाहिर करते हैं जिसे देख कर हर भारतवासी गर्व से भर जाता हैं और अपने को सुरक्षित महसूस करते है।

सुलेना मजुमदार अरोरा