/lotpot/media/post_banners/B2kqsoQyQWlFx8Fj5Vnu.jpg)
हर पुराना शहर कुछ तथ्य बताता है, कुछ ऐसी कहानियां जो प्रभावित करती है। राजस्थान में जैसलमेर ऐसा ही एक शहर है, जो निडर शासकों के तथ्यों और पुराने युग के नागरिकों के बारे में बताता है। यह शहर मशहूर थार रेगिस्तान के अंदर पड़ता है।
अगर आप जैसलमेर जाने के बारे में सोच रहे है तो आप इन निम्नलिखित जगहों पर जरूर जायेः
जैसलमेर किला-
इसे राजस्थान का गोल्डन किला कहा जाता है। इस किले को राजा जैसल ने बनवाया था जो 1156 ऐ. डी के शासक थे। यह विश्व में सबसे बड़े किलों में से एक है।
बड़ा बाग-16वीं सदी के दौरान महवालजीत सिंह के युग ने इसका निर्माण देखा। उनके निधन के बाद उनके बेटे लुणकरण ने इसके निर्माण को पूरा किया। इस बाग को एक स्मारक के रूप में बनाया गया हैं जहाँ पर श्रेष्ठ लोग और उनके परिवार को दफनाया गया था।
रेगिस्तान का मजा लेने के लिए आपको डेजर्ट सफारी जरूर करनी चाहिए। डेजर्ट सफारी करने के लिए सैम रेत के टीले सबसे बढ़िया जगह है। आपको ऊँट की सवारी करने में बहुत मजा आएगा।
गड़ीसर नदी-
यह किले से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे इस धरती के पहले शासक राजा रावल जैसल ने बनवाया था और बाद में इसे दुबारा साल 1367 ऐ डी में महारावल जर्सी ने बनवाया था। यहाँ के लोग अपनी पानी की जरूरतों के लिए इसके टैंक पर निर्भर रहते है।
जैसलमेर किले के अंदर स्थित जैन मंदिर मंदिरों की एक श्रृंखला है जो जैन तीर्थंकरस को समर्पित है।
जैसलमेर में और भी आकर्षित स्थल हैं जैसे पटवों की हवेली, द थार हेरिटेज म्यूजियम, नथमल की हवेली, सलीम सिंह की हवेली, कुलधरा, अकाल लकड़ी का फाॅसिल बाग, बादलमहल, राजा का महल, रेगिस्तान राष्ट्रीय पार्क, सिल्क रूट आर्ट गैलेरी और जैसलमेर वाॅर संग्रहालय।